बॉलीवुड

जुनैद खान और सई पल्लवी की 'मेरे रहो' पर छाए काले बादल !! मेकर्स ने टाल दी रिलीज डेट

Mere Raho Release Date Postponed: ताजा मिल रही जानकारी के मुताबिक बॉलीवुड एक्टर जुनैद खान और साउथ इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस सई पल्लवी (Sai Pallavi) की आने वाली फिल्म 'मेरे रहो' (Mere Raho) की रिलीज को मेकर्स ने 2026 की गर्मियों तक टाल दिया है। जानिए मेकर्स ने इस मूवी की रिलीज को आगे क्यों बढ़ाया है।

Image

Pic Credit: Instagram

Mere Raho Release Date Postponed: आमिर खान के बेटे जुनैद खान और साउथ इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस सई पल्लवी (Sai Pallavi) ने फिल्म 'मेरे रहो' (Mere Raho) के लिए हाथ मिलाया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस मूवी की शूटिंग को अप्रैल में ही पूरा कर लिया था। उम्मीद की जा रही थी कि मेकर्स इसी साल फिल्म को 12 दिसंबर के दिन रिलीज करेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। दिसंबर में कई बड़ी-बड़ी फिल्में के रिलीज होने के बाद मेकर्स ने जुनैद खान और सई पल्लवी की रोमांटिक ड्रामा को स्किप करने का फैसला किया था। अब जो बड़ी जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक मेकर्स ने फिल्म 'मेरे रहो' को अगले गर्मियों में रिलीज करने के फैसला किया है।

अगले साल तक के टाल दी गई 'मेरे रहो'

मिड-डे की रिपोर्ट के अनुसार रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' ने दिसंबर में रिलीज होने के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमाया हुआ है। वहीं दूसरी ओर दिसंबर में ही कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' रिलीज हुई है। ऐसे में एक के बाद एक रिलीज हुई फिल्मों को देखने के बाद मेकर्स ने 'मेरे रहो' को आगे पुश करने का फैसला किया। बताया जा रहा है कि जुनैद खान और सई पल्लवी की फिल्म 'मेरे रहो' को जुलाई 2026 में रिलीज किया जाएगा।

जुनैद खान और सई पल्लवी के फैन्स भी इस जोड़ी को बड़े परदे पर फिल्म 'मेरे रहो' में देखने के लिए बेताब हैं। वर्कफ्रंट की बात करें जुनैद खान को आखिरी बार फिल्म 'लवयापा' में देखा गया था, जिसमें खुशी कपूर अहम रोल में नजर आई थीं। वहीं दूसरी ओर सई पल्लवी को आने वाले दिनों में फिल्म 'रामायण' में देखा जाएगा। इस मूवी में सई पल्लवी माता सीता के रोल में दिखाई देंगी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article