वीर पहाड़िया से पहले तारा सुतारिया ने इन सेलेब्स संग की थी दिल्लगी, लिस्ट में हैं कई बड़े-बड़े नाम

Tara Sutaria's Affairs List: वीर पहाड़िया से पहले तारा सुतारिया ने बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई बड़े-बड़े सेलेब्स को डेट किया था। तारा सुतारिया के अफेयर्स की लिस्ट देखकर आपको भी हैरानी होने वाली है। आइए डालें एक नजर...

Authored by: Lalit KumarUpdated Dec 31 2025, 09:12 IST
इन सेलेब्स संग जुड़ चुका है तारा सुतारिया का नाम...Image Credit : Instagram01 / 07

इन सेलेब्स संग जुड़ चुका है तारा सुतारिया का नाम...

Tara Sutaria's Affairs List: बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ के चलते लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में तारा सुतारिया को पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट में स्टेज पर परफॉर्म करते हुए देखा गया। इसके बाद लोगों ने तारा और वीर पहाड़िया के रिश्ते का मजाक बनाना शुरू कर दिया। हालांकि तारा सुतारिया ने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से उन सभी लोगों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए एक पोस्ट भी शेयर किया। वीर पहाड़िया पहले इंसान नहीं है, जिन्होंने तारा सुतारिया की जिंदगी में एंट्री में ली है। वीर से पहले तारा सुतारिया का नाम कई सेलेब्स के साथ जुड़ चुका है। आइए इस लिस्ट पर डालें एक नजर...

अरुणोदय सिंहImage Credit : Instagram02 / 07

अरुणोदय सिंह

साल 2024 में अरुणोदय सिंह और तारा सुतारिया के लिंकअप की खबरें सामने आई थीं। हालांकि बाद में तारा ने खुद अभिनेता अरुणोदय सिंह के साथ डेटिंग की अफवाहों को खारिज करते हुए कहा कि वो उस समय सिंगल थीं।

सिद्धार्थ मल्होत्राImage Credit : Instagram03 / 07

सिद्धार्थ मल्होत्रा

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तारा सुतारिया ने फिल्म 'मरजावां' में काम किया था। मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि इस मूवी की शूटिंग करते हुए दोनों की नजदीकियां बढ़ी थीं। हालांकि दोनों ने कभी अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात नहीं की।

बादशाहImage Credit : Instagram04 / 07

बादशाह

साल 2025 के अप्रैल में एक रिएलिटी शो में हल्के-फुल्के मजाक के बाद बादशाह और तारा सुतारिया के रिश्ते में होने के कयास लोगों ने लगाने शुरू कर दिए थे लेकिन इनकी कभी पुष्टि नहीं हुई।

ईशान खट्टरImage Credit : Instagram05 / 07

ईशान खट्टर

तारा सुतारिया और ईशान खट्टर के लिंकअप की खबरें सामने आती रहती थीं। हालांकि उन्होंने हाल ही में 2025 में "प्यार आता है" के म्यूजिक वीडियो जैसे प्रोजेक्ट्स पर काम किया था। दोनों ने अपने रिश्ते पर कभी चुप्पी नहीं तोड़ी।

आदर जैनImage Credit : Instagram06 / 07

आदर जैन

तारा सुतारिया ने लंबे समय तक रणबीर कपूर के चचेरे भाई आदर जैन को डेट किया था। दोनों ने 2019 में डेटिंग शुरू की और 2020 में अपने रिश्ते की पुष्टि की। 2023 की शुरुआत में इन दोनों के अलग होने की खबर सामने आई। इसके बाद आदर ने फरवरी 2025 में अलेखा आडवाणी से शादी कर ली।

वीर पहाड़ियाImage Credit : Instagram07 / 07

वीर पहाड़िया

तारा सुतारिया इन दिनों वीर पहाड़िया को डेट कर रही हैं। खबरों के मुताबिक दोनों ने जुलाई 2025 में अपने इस रिश्ते को इंस्टाग्राम पर ऑफिशियल किया।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!