बॉलीवुड

War 2: Hrithik Roshan की मूवी में विलेन बनेंगे JR NTR? अयान मुखर्जी ने बनाया जबरदस्त प्लान

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated May 18, 2023, 11:15 AM IST

JR NTR in War 2: ऋतिक रोशल और टाइगर श्रॉफ की फिल्म वॉर को दर्शकों का काफी प्यार मिला था, जिसके बाद अब फिल्म के सीक्वल पर भी काम शुरू हो गया है। वॉर 2 में ऋतिक रोशन के साथ जूनियर एनटीआर नजर आने वाले हैं। अब खबर सामने आ रही है कि JR NTR फिल्म में नेटेगिव रोल निभाने वाले हैं।

Image

Hrithik Roshan and JR NTR in War 2

KEY HIGHLIGHTS
  • ऋतिक रोशन की वॉर 2 पर काम शुरू हो गया है।
  • फिल्म में जूनियर एनटीआर की भी एंट्री हो गई है।
  • वॉर 2 को लेकर अब एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है।

JR NTR in War 2: ऋतिक रोशल और टाइगर श्रॉफ की फिल्म वॉर (War) को दर्शकों का काफी प्यार मिला हैं। जिसके बाद अब फिल्म के सीक्वल पर भी काम शुरू हो गया है। वॉर 2 में ऋतिक रोशन के साथ जूनियर एनटीआर नजर आने वाले हैं। अब खबर सामने आ रही है कि JR NTR फिल्म में नेटेगिव रोल निभाने वाले हैं। YRF के स्पाईयूनिवर्स की फिल्म वॉर 2 को अयान मुखर्जी डायरेक्ट करने वाले हैं। फिल्म को लेकर अयान ने प्लानिंग भी शुरू कर दी है, कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अयान, जूनियर एनटीआर के कैरेक्टर के साथ कुछ एक्सपैरिमेंट करने के बारे में सोच रहे हैं। पहले खबरे सामने आई थी कि फिल्म में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर एक साथ नजर आने वाले हैं, हालांकि ताजा अपडेट के अनुसार जूनियर एनटीआर फिल्म में विलेन का किरदार निभा सकते हैं। आइए इस पूरे अपडेट पर एक नजर डालते हैं।

वॉर 2 में विलेन बनेंगे JR NTR?

कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि वॉर 2 को लेकर अयान मुखर्जी एक प्लानिंग के साथ सामने आने वाले हैं। वह जूनियर एनटीआर के कैरेक्ट को एक सरप्राइज पैकेट की तरह यूज कर सकते हैं, जहां उनका रोल निगेटिव हो सकता है। सोशल मीडिया पर भी वॉर 2 को लेकर काफी हाइप बनी हुई है। फैंस का मानना है कि RRR के बाद वॉर 2 में जूनियर एनटीआर को एक्शन करता देखना काफी जबरदस्त हो सकता है।

JR NTR ने चार्ज की तगड़ी फीस

जूनियर एनटीआर ने फिल्म वॉर 2 के भारी-भरकम फीस चार्ज की है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फिल्म के लिए उन्होंने 20-30 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। फिल्म के लिए जूनियर एनटीआर की फीस जानकर फैंस भी दंग रह गए हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर वॉर 2 को लेकर काफी बस बना हुआ है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article