John Abraham Upcoming Movie: बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम (John Abraham) इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। आखिरी बार जॉन फिल्म तेहरान (Tehran) में नजर आए थे। जॉन की फिल्मों का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच जॉन अब्राहम की अपकमिंग फिल्म को लेकर अपडेट सामने आया है। नई रिपोर्ट में ये दावा किया गया है कि जॉन अब्राहम के हाथ एक और फिल्म लग गई है। जानकारी के मुताबिक जॉन एक बार फिर से गर्दा उड़ाने वाले हैं। आइए पूरी बात जानते हैं इस रिपोर्ट में...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-SlumDog: 33 Temple Road: Tabu ने दिखाए तेवर, फिर बनीं स्ट्रिक्ट पुलिस ऑफिसर)
जॉन अब्राहम की अपकमिंग फिल्म को लेकर आया अपडेट
बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम एक बार फिर एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं। खबरों के मुताबिक, फिल्म द डिप्लोमैट के डायरेक्टर शिवम नायर के साथ जॉन की दोबारा जोड़ी बनने जा रही है। दोनों एक अनटाइटल्ड एक्शन फिल्म के लिए साथ काम करेंगे। बताया जा रहा है कि यह दो हीरो वाली एक्शन थ्रिलर होगी और शिवम नायर की अब तक की सबसे मेनस्ट्रीम फिल्मों में से एक होगी। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, जॉन को फिल्म की कहानी काफी पसंद आई और उन्होंने तुरंत प्रोजेक्ट के लिए हामी भर दी। मेकर्स इस फिल्म की शूटिंग इसी साल के अंत तक शुरू करने की तैयारी में हैं और इसे 2027 के आखिर में सिनेमाघरों में रिलीज किया जा सकता है।
जॉन अब्राहम इन फिल्मों में आए थे नजर
बताते चलें कि बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम को आखिरी बार तेहरान में देखा गया था, जो सीधे ZEE5 पर रिलीज हुई थी। वहीं, उनकी आखिरी थिएटर रिलीज द डिप्लोमैट थी, जिसने भारत में करीब 40.3 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। अब सभी लोग जॉन अब्राहम की अपकमिंग फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
