बॉलीवुड

जया बच्चन ने 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' को बुलाया "फ्लॉप", गुस्साए अक्षय कुमार के फैंस ने किया ट्रोल

Jaya calls Toilet Ek Prem Katha Flop: अभिनेत्री जया बच्चन (Jaya Bachchan) ने बॉलीवुड में बन रही फिल्मों पर अपनी राय रखी और कहा कि इंडस्ट्री के लोग कुछ भी बना रहे हैं। जया बच्चन ने अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा (Toilet Ek Prem Katha) का मजाक उड़ाते हुए इसे फ्लॉप कहा है, जिसके बाद खिलाड़ी कुमार के फैंस थोड़े नाराज हो गए हैं।

Image

Jaya Bachchan on Toilet Ek Prem Katha

Jaya calls Toilet Ek Prem Katha Flop: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अदाकारा जया बच्चन (Jaya Bachchan) ने एक बार फिर से विवादित बयान देकर लोगों को चौंका दिया है। जया बच्चन इंडिया टुडे की शी कॉन्क्लेव में पहुंची थीं, जहां उन्होंने इंडस्ट्री द्वारा बनाई जा रही फिल्मों पर अपनी राय रखी और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा (Toilet Ek Prem Katha) को फ्लॉप कह डाला। जया ने कहा कि टॉयलेट एक प्रेम कथा क्या नाम होता है, लोग इन नाम की फिल्म कैसे देख सकते हैं।

जया बच्चन ने 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' को बताया "फ्लॉप"

जया बच्चन ने इंडिया टुडे शी कॉन्क्लेव में फिल्मों के कंटेंट और नामों पर बात करते हुए कहा, 'अभी आप नाम भी देखिए तो मैं ऐसी फिल्में कभी न देखूं। टॉयलेट एक प्रेम कथा... ये क्या नाम है? ये कोई टाइटल होता है? प्लीज बताइए कि आप लोगों में से कितने लोग इस तरह के टाइटल वाली फिल्म देखने के लिए जाएंगे? ये एक फ्लॉप फिल्म है।'

जया बच्चन के इस बयान पर अक्षय कुमार के फैंस भड़क उठे हैं और उन्हें खरी-खोटी सुना रहे हैं। अक्षय कुमार के फैंस का कहना है कि अगर कोई अभिनेता सोशल इश्यू पर अच्छी फिल्म बनाना चाहता है तो इसमें गलत क्या है? एक व्यक्ति ने ट्वीट में लिखा है, 'अच्छे विषय पर बनी फिल्म का नाम कुछ भी हो, उसमें क्या गलत है? क्या अच्छे विषय उठाना गलत है?' तो वहीं दूसरे ने लिखा है, 'टॉयलेट एक प्रेम कथा में क्या गलत है? फिल्म के मुताबिक नाम एकदम सही है।' वैसे आपका जया बच्चन के बयान के बारे में क्या सोचना है, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article