दिमाग का दही कर देती हैं ईशा देओल की ये 7 फिल्में, धर्मेंद्र-हेमा की बेटी होने के बाद भी नहीं चमकी किस्मत

Esha Deol's Flop Movies List: बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा देओल फिल्मी दुनिया में ज्यादा एक्टिव नहीं हैं। 'कोई मेरे दिल से पूछे' मूवी से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने के बाद ईशा देओल ने ज्यादा फ्लॉप फिल्में ही दी हैं। आइए इस लिस्ट पर डालें एक नजर...

Authored by: Lalit KumarUpdated Dec 1 2025, 08:54 IST
ईशा देओल ने दी हैं हिट्स से ज्यादा फ्लॉप्स फिल्में...Image Credit : IMDb01 / 08

ईशा देओल ने दी हैं हिट्स से ज्यादा फ्लॉप्स फिल्में...

Esha Deol's Flop Movies List: बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल ने रोमांटिक थ्रिलर 'कोई मेरे दिल से पूछे' के जरिए अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। एषा देओल क बेस्ट फीमेल डेब्यू के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था। ईशा देओल ने अपने करियर में कई फिल्में की लेकिन इनमें से कुछ ही हिट हो पाईं। ईशा देओल की ज्यादा फिल्में बॉक्स ऑफिस फ्लॉप ही साबित हुईं। आइए ईशा देओल की इन फ्लॉप्स पर डालें एक नजर...

डार्लिंगImage Credit : IMDb02 / 08

डार्लिंग

राम गोपाल वर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म 'डार्लिंग' में ईशा देओल के अपोजिट फरदीन खान नजर आए थे। यह मूवी भी कमाई के मामले में फिसड्डी साबित हुई थी।

जस्ट मैरिडImage Credit : IMDb03 / 08

जस्ट मैरिड

'जस्ट मैरिड' मूवी में ईशा देओल और फरदीन खान की जोड़ी ही बड़े परदे पर देखने को मिली थी। फिल्म की कहानी लोगों की इम्प्रेस करने में नाकाम रही। इस मूवी का कलेक्शन कुछ खास नहीं था।

टेल मी ओ खुदाImage Credit : IMDb04 / 08

टेल मी ओ खुदा

ईशा देओल की फिल्म 'टेल मी ओ खुदा' का निर्देशन हेमा मालिनी ने किया था। इस मूवी में ईशा देओल के पिता धर्मेंद्र भी नजर आए थे। यह मूवी बॉक्स ऑफिस फ्लॉप ही रही।

अनकहीImage Credit : IMDb05 / 08

अनकही

विक्रम भट्ट के निर्देशन में बनकर तैयार हुई फिल्म 'अनकही' में ईशा देओल के साथ आफताब शिवदासानी और अमीषा पटेल नजर आई थीं। यह रोमांटिक थ्रिलर फिल्म भी लोगों को समझ नहीं आई।

प्यारे मोहनImage Credit : IMDb06 / 08

प्यारे मोहन

साल 2006 में रिलीज हुई फिल्म 'प्यारे मोहन' ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 11.80 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। ईशा देओल की यह मूवी भी फ्लॉप ही रही।

चुरा लिया है तुमनेImage Credit : IMDb07 / 08

चुरा लिया है तुमने

'चुरा लिया है तुमने' मूवी में ईशा देओल के साथ जायेद खान नजर आए थे। इस मूवी का कलेक्शन भी निराशाजनक रही थी। फिल्म फ्लॉप ही साबित हुई।

हाईजैकImage Credit : IMDb08 / 08

हाईजैक

साल 2008 में रिलीज हुई फिल्म 'हाईजैक' में ईशा देओल ने लीड रोल प्ले किया था। यह मूवी दर्शकों को खास पसंद नहीं आई और यह बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!