बॉलीवुड

Jawan Trailer Twitter Review: एक्शन-थ्रिलर-दमदार एक्टिंग का बेजोड़ मिश्रण है "जवान", फैंस ने बता दिया इतिहास की मेगा हिट मूवी

Jawan Trailer Twitter Review: 2.46 मिनट के इस ट्रेलर में एक भी मौका ऐसा नहीं था जब फैंस ने पलक तक झपकाई हो। इसे देखकर फैंस ने अभी से ही फिल्म को मेगा हिट कह दिया है । ट्रेलर देखकर लोग अलग-अलग रिस्पॉन्स दे रहे हैं। आइए इसपर एक नजर डालते हैं ।

Image

Jawan Trailer Twitter Reaction

Jawan Trailer Twitter Review: एटली कुमार ( Atlee Kumar) निर्देशित और गौरी खान ( Gauri Khan) प्रोड्यूस फिल्म जवान का ट्रेलर रिलीज हो गया है। बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान( Shahrukh Khan) के करियर की सबसे बड़ी फिल्म जवान का ट्रेलर देखकर फैंस की आंखें फटी की फटी रह गई। 2.46 मिनट के इस ट्रेलर में एक भी मौका ऐसा नहीं था जब फैंस ने पलक तक झपकाई हो। जवान का ट्रेलर एक्शन-थ्रिलर और दमदार एक्टिंग का बेमिशाल सबूत है। इसे देखकर फैंस ने अभी से ही फिल्म को मेगा हिट साबित कर दिया। फिल्म में शाहरुख खान के साथ- साथ नयनतारा ने भी अपना ध्यान फैंस की तरफ खींचा है साथ ही लोगों को दीपिका पादुकोण का कैमियो में बेहद एक्साइटेड कर रहा है। जवान में शाहरुख खान को विजय सेतुपति के साथ देखना सभी के लिए हैरान करने वाला है। ट्रेलर देखकर लोग अलग-अलग रिस्पॉन्स दे रहे हैं। ट्विटर पर फिल्म के नाम की बाढ़ आ गई है। आइए इसपर एक नजर डालते हैं ।

"एक फ़ैन ने लिखा है की शाहरुख खान हमेशा की तरह अपनी दमदार ऐक्टिंग पर खरे उतरे हैं। जवान का ट्रेलर रौंगटे खड़े करने वाला था।"

" ट्रेलर पर रिएक्ट करते हुए फ़ैन ने फिल्म का डायलॉग लिखा है जिसमें शाहरुख खान कह रहे हैं 'बेटे को हाथ लगाने से पहले बाप से बात कर' यह सबसे कमाल का सीन बताया गया।

एक फ़ैन ने ट्विट करते हुए लिखा है" एक था राजा और हमेशा राजा रहेगा, यह फ़िल्म 1000 करोड़ का कलेक्शन करने वाली है"

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article