Jawan Box Office Collection Day 11 Early Estimates: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म जवान (Jawan) ने अपनी जबरदस्त कमाई दूसरे रविवार को भी जारी रखी है। जिसके साथ ही फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 11 दिनों के बाद 800 करोड़ के पार चला गया है। ये जवान का वर्ल्डवाइड कलेक्शन है, जिसने दूसरे रविवार को पठान का भी रिकॉर्ड धुआं कर दिया है। हालांकि शाहरुख खान, सनी देओल की फिल्म गदर 2 का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए हैं। नयनतारा, विजय सेतुपति स्टारर जवान ने दूसरे रविवार को भी धमाकेदार कमाई कर ली है। जवान की कमाई के इन आंकड़ों ने फैंस को हैरान कर दिया है। आइए जवान के 11वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।
Jawan Box Office: जवान ने 11वें दिन की इतनी कमाई
शाहरुख खान की फिल्म जवान ने रिलीज के दूसरे रविवार को भी बेहतरीन कमाई कर ली है। शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म ने 35 करोड़ के आसपास की कमाई कर ली है। जवान ने पठान का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
दूसरे रविवार को पठान की कमाई 28.5 करोड़ रही थी। हालांकि 35 करोड़ की कमाई के बावजदू जवान, सनी देओल की गदर 2 का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई है। गदर 2 ने 38.4 करोड़ की कमाई की थी। अब शाहरुख खान स्टारर जवान की कमाई वर्ल्डवाइड 800 करोड़ के पार चली गई है।
