बॉलीवुड

Sunny Deol ने पापा धर्मेंद्र के साथ अमेरिका में खाया पिज्जा, सौतेली बहन ईशा देओल ने यूं किया रिएक्ट

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Sep 18, 2023, 08:06 AM IST

Sunny Deol and Dharmendra: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल इन दिनों अपने परिवार संग समय बिता रहे हैं। वह अपने पापा धर्मेंद्र के साथ अमेरिका रवाना हो गए हैं। इस ट्रिप की वजह धर्मेंद्र का हेल्थ ट्रीटमेंट बताया जा रहा है। अब सनी ने एक प्यारी सी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है।

Image

Sunny Deol and Dharmendra

Sunny Deol and Dharmendra: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म गदर 2 (Gadar 2) ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। फिल्म की रिलीज के बाद से ही सनी देओल के बारे में हर कोई बात कर रहा है। एक बार फिर बॉलीवुड में सनी पाजी के नाम का सिक्का चल रहा है। इस बीच एक सुपरहिट फिल्म देने के बाद सनी देओल ने परिवार संग समय बिताने का फैसला किया है, वह अपने पापा धर्मेंद्र (Dharmendra) के साथ अमेरिका रवाना हो गए हैं। इस ट्रिप की वजह धर्मेंद्र का हेल्थ ट्रीटमेंट बताया जा रहा है। हालांकि सनी पाजी और हेमा मालिनी पहले ही इस बात का खुलासा कर चुके हैं कि धर्मेंद्र की तबीयत बिलकुल सही है। इस बीच अब सनी देओल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पिता धर्मेंद्र के साथ एक फोटो शेयर की है, जिस पर ईशा देओल ने भी रिएक्ट किया है। आइए इसपर एक नजर डालते हैं।

सनी देओल ने लुटाया पापा धर्मेंद्र पर प्यार

एक्टर सनी देओल ने अमेरिका से ही अपनी और धर्मेंद्र की एक सेल्फी सोशल मीडिया पर पोस्ट की है, इस सेल्फी को पोस्ट करते हुए सनी देओल ने कैप्शन में लिखा, ‘आई लव यू’ एक रेड हार्ट इमोजी के साथ। सनी पाजी की इस फोटो पर फैंस भी जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

इसी के साथ ही धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल ने भी फोटो पर रिएक्ट करते हुए एक हार्ट इमोजी कमेंट किया है। सनी और धर्मेंद्र की ये फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article