बॉलीवुड

Jawan BO Collection Worldwide Day 1: शाहरुख खान की जवान ने चकनाचूर किया आदिपुरुष का रिकॉर्ड, हुई इतनी कमाई

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Sep 8, 2023, 12:42 PM IST

Jawan Box Office Collection Day 1 Worldwide: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की फिल्म जवान (Jawan) ने दुनियाभर में धूम मचा दी है। फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन के आंकड़े अब सामने आ गए हैं। फिल्म ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में प्रभास की आदिपुरुष का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

Image

Jawan Box Office Collection Worldwide Day 1

Jawan Box Office Collection Day 1 Worldwide: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म जवान (Jawan) ने 7 सितंबर 2023 को रिलीज के साथ ही दुनियाभर में धूम मचा दी है। फिल्म के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े अब सामने आ गए हैं। मूवी ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में प्रभास की आदिपुरुष का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अब तक दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म का रिकॉर्ड प्रभास और कृति सेनन की आदिपुरुष के ही नाम था। हालांकि अब यह रिकॉर्ड शाहरुख खान ने वापस छीन लिया है। इसे एक तरह का बदला भी कह सकते हैं, आदिपुरुष ने पठान का रिकॉर्ड तोड़ा था, अब शाहरुख की जवान ने ही आदिपुरुष का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जवान के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आकंड़ों को देखने के बाद मेकर्स की लॉटरी लग गई है।

जवान से बड़ी ओपनिंग की उम्मीद हर कोई कर रहा था, हालांकि ये ओपनिंग इतनी बड़ी होगी किसी ने शायद ही सोचा होगा। इंडिया के साथ ही फिल्म को विदेशों में भी जमकर प्यार मिल रहा है। आइए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Jawan BO Worldwide: 150 करोड़ की ओपनिंग

अभी तक सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड प्रभास की फिल्म आदिपुरुष के नाम था। आदिपुरुष ने 138 करोड़ का बिजनेस किया था, जिसके बाद अब शाहरुख खान की जवान ने 150 करोड़ की ओपनिंग के साथ ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उम्मीद जताई जा रही है कि जवान के पहले वीकेंड का कलेक्शन 400 करोड़ का पार जा सकता है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article