Jawan Movie Review: एटली की सोशल ड्रामा में Shah Rukh Khan ने लगाया एक्शन का तड़का, विजय-नयनतारा का भी शानदार काम

Jawan Movie Review & Rating in Hindi: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की जवान (Jawan) का इंतजार दर्शक काफी समय से कर रहे थे। फिल्म को लेकर सामने आ रही रिपोर्ट्स दर्शकों को बेचैन कर रही थीं, जिस कारण हर कोई इसे देखने के लिए बेचैन है। अगर आप भी फिल्म का टिकिट बुक कराने की सोच रहे हैं तो पढ़िए टाइम्स नाउ नवभारत का ये रिव्यू

Shashank PandeyAuthored by: Shashank PandeyUpdated Sep 7 2023, 12:48 IST

क्रिटिक्स रेटिंग
starstarstarstarstar

3.5

shah rukh khan nayanthara vijay sethupathi atlee gauri khan starrer jawan movie review in hindi by shashank mani pandey

Jawan Movie Review & Rating in Hindi: अभिनेता शाहरुख खान ने करियर की शुरुआत में कई एक्शन मूवीज की थीं, जो दर्शकों को आज तक याद हैं। यश चोपड़ा जैसे डायरेक्टर्स का साथ मिलने के बाद शाहरुख खान रोमांटिक हीरो बन गए लेकिन अब वो दोबारा एक्शन फिल्मों में जलवे बिखेर रहे हैं। साल 2023 की शुरुआत में शाहरुख खान की पठान ने बॉक्स ऑफिस हिलाया था, जिस कारण जवान से भी लोगों को वैसी ही उम्मीदें हैं। एटली द्वारा डायरेक्टेड जवान को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है, आइए आपको बताते हैं कि किंग खान की इस एक्शन मूवी में कितना दम है....

कहानी- महाराष्ट्र की एक महिला जेल में आजाद जेलर है, वहां महिलाओं के साथ रहकर वह जेल में अच्छा काम करता है। इन्हीं महिलाओं में से 6 लोगों को मिलाकर एक टीम तैयार करता है। उसका मकसद है देश के सिस्टम में बैठे भ्रष्ट लोगों को हटाना और देश के गरीबों की मदद करना है। इसके साथ ही उसकी एक बैक स्टोरी है, वह अपने पिता और मां के सर पर गद्दार नाम के टैग को भी हटाना है। इसकी कहानी कुछ अलग है, इसीलिए वह जो भी करता है अपने पिता के नाम से करता है। वह सबसे पहले मुंबई में एक मेट्रो को हाइजैक करता है और कर्जदार किसानों की मदद करता है। उसकी लड़ाई काली गायकवाड़ से है, जो एक क्रिमिनल-कैपिटलिस्ट और पॉलिटिक्स फंडर है। वह सिस्टम में बैठकर पूरा खेल खेलता है। उसी ने आजाद के पिता के ऊपर देशद्रोह आरोप लगाकर मार दिया था। इसके बाद वह बदहाल स्वास्थ विभाग के मंत्री से बदला लेता है, जो काली का जीजा है। आजाद मुंबई पुलिस की ऑफिसर और काली दोनों के आंख में खटकने लगता है। इसी बीच उसके पिता की भी एंट्री होती है। बस फिर कहानी यहीं से घूमती हुई नजर आती है। इसके लिए फिल्म देखना उचित होगा। साथ ही यह देखना दिलचस्प होगा कि कैसे वह सिस्टम से लड़ता है? फिल्म के अंत में एक मैसेज भी है जो महत्वपूर्ण है।