Javed Akhtar on Dhurandhar: बॉलीवुड इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में से एक रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) और 'धुरंधर: द रिवेंज' की सफलता देखकर निर्माताओं की खुशी का ठिकाना नहीं है। इस फ्रेंचाइजी से इंडस्ट्री में एक नई लहर दौड़ पड़ी है। इस मूवी के दोनों पार्ट्स ने दुनिया भर में 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया है। 'धुरंधर' की सफलता के बाद कई दर्शकों ने इसे एक 'प्रोपेगेंडा' फिल्म बताया था। हालांकि निर्माताओं ने लोगों के इन दावों को बेबुनियाद बताया। हाल ही में एक इवेंट के दौरान पटकथा लेखक और गीतकार जावेद अख्तर (Javed Akhtar) ने भी 'धुरंधर' की तारीफ की। उन्होंने फिल्म को 'प्रोपेगेंडा' बताने पर भी रिएक्शन दिया। (इसे भी पढ़ें: इश्क में 5 बार बदकिस्मत रहीं Huma Qureshi को मिला जीवनसाथी !! बनते-बनते रह गईं सलमान की भाभी)
'धुरंधर' की सफतला पर बोले जावेद अख्तर
जावेद अख्तर ने इस दौरान कहा कि उन्हें आज भी यह मालूम नहीं है कि 'प्रोपगैंडा फिल्मों' का क्या मतलब होता है। जावेद अख्तर ने कहा कि उन्हें धुरंधर पसंद आई और यह एक अच्छी फिल्म है। जावेद ने यह भी कहा कि पहला पार्ट दूसरे से बेहतर था। जावेद अख्तर ने आगे कहा, 'हर कहानी का एक पक्ष होता है लेकिन क्या वह सिर्फ इसलिए प्रोपगैंडा बन जाती है क्योंकि कुछ लोगों को यह रास नहीं आती?' उन्होंने पूछा, "प्रोपगैंडा फिल्मों में क्या बुराई है?" हर फिल्म को सच दिखाने का अधिकार है। इस इवेंट में जावेद अख्तर ने धुरंधर की खुलकर तारीफ की। (इसे भी पढ़ें: Thalapathy Vijay हैं बॉक्स ऑफिस के असली "विजेता", 8 फिल्मों से अच्छों-अच्छों को चटा चुके हैं धूल)
1700 करोड़ के पार पहुंची 'धुरंधर 2' की कमाई
आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। इस मूवी में अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी, संजय दत्त, आर माधवन और सारा अर्जुन सहित कई कलाकार अलग-अलग भूमिकाओं में हैं। 19 मार्च को रिलीज हुई यह फिल्म दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 1700 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है।
