Top 8 grossers of Thalapathy Vijay: साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार थलापति विजय अब राजनीति में कदम रखने जा रहे हैं। लगभग 2 साल पहले बनाई गई राजनीतिक पार्टी 'तमिलगा वेट्री कझगम' (TVK) के तहत थलापति विजय ने विधानसभा चुनाव लड़ा। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के रुझानो को देखते हुए थलापति विजय अब जीत की ओर रहे हैं। इसके साथ ही आज हम आपको थलापति विजय के अब तक करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 8 फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए इस लिस्ट पर डालें एक नजर...
साल 2015 में आई थलापति विजय की फिल्म 'पुली' में श्रुति हासन और श्रीदेवी सहित कई कलाकार नजर आए थे। इस मूवी ने दुनिया भर में 105 करोड़ रुपये की कमाई की थी। 'पुली' थलापति विजय के करियर की पहली 100 करोड़ रुपये कमाने वाली फिल्म साबित हुई थी।
थलापति विजय की फिल्म 'बैरवा' में दिखाया गया है कि कैसे एक इंसान सिस्टम में फैले भ्रष्टाचार का पर्दाफाश करता है। इस मूवी का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 115 करोड़ रुपये था।
एआर मुरुगादॉस के निर्देशन में बनी फिल्म 'कथ्थी' को फैन्स ने खूब पसंद किया था। थलापति विजय स्टारर यह मूवी 134 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही थी।
थलापति विजय ने इस मूवी में भारतीय सेना के खुफिया अधिकारी की भूमिका निभाई थी। इस मूवी का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 137 करोड़ रुपये था।
एटली कुमार के डायरेक्शन में बनी थलापति विजय की फिल्म 'थेरी' ने दुनिया भर में 168 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस किया था।
थलापति विजय की 'सरकार' अपने समय में दर्शकों को इम्प्रेस करने में सफल रही थी। इस मूवी ने दुनिया भर में 258 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
थलापति विजय के साथ इस मूवी में सामंथा रुथ प्रभु नजर आई थीं। इस मूवी का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 267 करोड़ रुपये रहा था।
इस सपोर्ट ड्रामा में थलापति विजय की एक्टिंग ने लोगों को दीवाना बना दिया था। यह मूवी दुनिया भर में 321 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही थी।