बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में कर रही हैं। एक्ट्रेस अभी बॉलीवुड की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उनके पास कई फिल्में अभी पाइपलाइन में हैं। फिल्मों के साथ- साथ जाह्नवी बेशुमार दौलत की भी मालकीन बन रही हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में मुंबई के रिहायशी इलाके में डुप्लेक्स अपार्टमेंट खरीदा है। उनका नया घर ब्रांद्रा के पाली हिल में है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक्ट्रेस ने अपने पिता बोनी कपूर और बहन खुशी कपूर के लिए बड़ा सा घर खरीदा है। इस घर की कीमत 65 करोड़ रुपये है।
जाह्नवी का नया घर 8,669 स्क्वायर फीट बड़ा है। एक्ट्रेस ने इसके लिए 3.90 करोड़ की स्टांप ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन फीस दी है। उनके नए घर में पांच पार्किंग एरिया, एक स्विमिंग पूल और खुला गार्डन है। एक्ट्रेस ने इस घर को 12 अक्टूबर को खरीदा था। इस घर को लकर जाह्नवी कपूर या बोनी कपूर की तरफ से कोई बयान नहीं आया है। इस घर के बारे में जानकारी सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने दी है। जाह्नवी ने इसी साल जुलाई महीने में अपना पुराना घर राजकुमार राव को 44 करोड़ में बेचा था।
यूजर्स ने जाह्नवी कपूर को किया सोशल मीडिया पर ट्रोल
जाह्नवी के नए घर की फोटो सोशल मीडिया पर छाई हुई है। घर की तस्वीरें देखने के बाद यूजर्स ने एक्ट्रेस को ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, फ्लॉप फिल्म से लग्जिरियस घर खरीदा है। दूसरे यूजर ने लिखा, मूवीज कितनी करती हो? कमाई क्या है? सलमान हो क्या?? या पापा के महान काम के जो पैसे है उससे खरीदा है। कुछ यूजर्स का कहना था कि बाप का पैसा है.... कुछ भी कर सकती हैं।
वहीं, वर्कफ्रंट की बात करे तो एक्ट्रेस की फिल्म मिली सिनेमाघरों में हाल ही में रिलीज हुई है। फिल्म को दर्शका का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। जाह्नवी के पास मिस्टर एंड मिसेज माही और बवाल है। बवाल में जाह्नवी वरुण धवन के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।
