Janhvi Kapoor Reveals Her Morphed Photos Leaked On Adult Site: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने अपनी एक्टिंग से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। जाह्नवी कपूर ने हिंदी सिनेमा में कई हिट फिल्में दी हैं, जिसने बॉक्स ऑफिस पर तो तूफान मचाया ही, साथ ही दर्शकों का भी खूब दिल जीता है। लेकिन हाल ही में जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने बताया कि महज 15 साल की उम्र में उनके साथ एक घटिया हरकत हुई थी। उनकी मॉर्फ्ड फोटोज एडल्ट साइट पर मौजूद थीं। एक्ट्रेस ने बताया आज भी कई बार उनकी एडिट की हुई फोटोज और वीडियोज उन्हें सोशल मीडिया पर नजर आती है। यह भी पढ़ें: Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya 2: शाहिद कपूर-कृति सेनॉन की जोड़ी को टक्कर देगी ये हसीना, मेकर्स ने कराई एंट्री?
जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने अपना दर्द जाहिर करते हुए कहा, "एक प्वॉइंट पर, मुझे ऐसा लगा कि तो ये कीमत मुझे चुकानी पड़ेगी। कोई शिष्टता नहीं है सोशल मीडिया पर इन चीजों में। मेरे कई विजुअल्स ऐसे हैं जो आधिकारिक न्यूज पेज पर भी साझा किये गए हैं और वो पूरी तरह से एआई हैं। मैंने कभी वो कपड़े नहीं पहने या वैसी तस्वीरें नहीं क्लिक कराईं।" जाह्नवी कपूर ने बताया कि ये चीजें उनके करियर पर भी असर डाल सकती हैं। एक्ट्रेस ने कहा, "ये पूरे में फैल जाती हैं, जैसे मैंने उन्हें शेयर किया हो। ये एक तरीके का गलत प्रभाव डालता है। अगर कल को मैं एक डायरेक्टर से बोलूं कि मैं कुछ चीज पहनने में सहज नहीं हूं तो सामने वाला इंसान उन फोटोज को दिखाकर कह सकता है कि तुम ये पहले कर चुकी हो।"
