बॉलीवुड

Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya 2: शाहिद कपूर-कृति सेनॉन की जोड़ी को टक्कर देगी ये हसीना, मेकर्स ने कराई एंट्री?

Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya 2: बीते कुछ सालों से मेकर्स अपनी शानदार फिल्मों को फ्रेंचाइजी में बदल रहे हैं। इस मूवी में अब 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' का नाम भी जुड़ गया है। इस मूवी के दूसरे पार्ट में शाहिद कपूर और कृति सेनॉन के साथ बॉलीवुड की एक टॉप हसीना भी नजर आएगी।

Image

Pic Credit: Instagram

Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya 2: साल 2024 में अमित जोशी और आराधना साह ने साइंस-फिक्शन ड्रामा 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' का निर्देशन किया था। इस मूवी में कृति सेनॉन ने पहली बार एक रोबोटिक गर्ल का किरदार निभाया था। शाहिद कपूर और कृति सेनॉन की जोड़ी दर्शकों को इम्प्रेस करने में भी कामयाब रही। बॉक्स ऑफिस पर भी इस मूवी का जलवा देखने को मिला। 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' की सफलता के बाद अब मैडॉक फिल्म्स ने 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया 2' (Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya 2) पर शुरुआती काम शुरू कर दिया है। खास बात यह है कि इस मूव में बॉलीवुड की एक नई एक्ट्रेस की एंट्री मेकर्स ने करा दी है।

'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया 2' में हुई इस हसीना की एंट्री

पिंकविला की रिपोर्ट एक अनुसार शाहिद कपूर और कृति सेनॉन की जोड़ी 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया 2' (Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya 2) में एक बार फिर वापसी करने जा रही है। वहीं दूसरी ओर इस जोड़ी को अब बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर से बड़ी टक्कर मिलने की संभावना है। फिलहाल स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है और इसे मेकर्स अगस्त तक पूरा कर लेंगे। (इसे भी पढ़ें: 2026 Box Office Analysis: कंटेंट बेस्ड Ikkis-O'Romeo ने किया निराश, धुरंधर 2-बॉर्डर 2 ने बचाई लाज)

Shahid Kapoor And Kriti Sanon

Shahid Kapoor And Kriti Sanon

मेकर्स ने फिल्म को साल 2027 के पहले क्वार्टर में शुरू करने का प्लान बनाया है। हालांकि बहुत कुछ इस बात पर निर्भर करेगा कि 'कॉकटेल 2' कैसा प्रदर्शन करती है। इसके बाद स्टूडियो को समय-सीमा और प्राथमिकताओं को तय करने में मदद मिलेगी। जान्हवी कपूर के किरदार को लेकर अभी कोई बड़ी जानकारी सामने नहीं आई है। (इसे भी पढ़ें: Chhaava 2: संभाजी महाराज के बेटे शाहू महाराज का रोल निभाएंगे विक्की कौशल, हिल उठेगा बॉक्स ऑफिस)

आखिरी बार 'ओ रोमियो' में नजर आए थे शाहिद कपूर

शाहिद कपूर इंडस्ट्री के शानदार एक्टर्स में से एक हैं। इस मूवी में शाहिद कपूर के साथ तृप्ति डिमरी को अहम रोल में देखा गया था। यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर ख़ास कमाई नहीं कर पाई थी। विशाल भारद्वाज ने इस मूवी को डायरेक्ट किया था। इसके अलावा शाहिद कपूर को आने वाले दिनों फिल्म 'कॉकटेल 2' में देखा जाएगा। फिल्म में कृति सेनॉन और रश्मिका मंदाना अहम रोल में नजर आएंगी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article