बॉलीवुड

'मेरी तस्वीर एक पॉर्न साइट पर...' 15 साल की उम्र में अश्लील साइट पर वायरल हुई थी जाह्नवी कपूर की तस्वीरें

Janhvi Kapoor recalls disturbing experience: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर जल्द ही फिल्म पेड्डी में नजर आएंगी। इस बीच जाह्नवी कपूर ने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात की है। अदाकारा ने बताया कि 15 साल की उम्र में उनके साथ कुछ ऐसा हुआ था कि वो हिल गई थी।

Image

janhvi kapoor recalls disturbing experience (img source-instagram)

Janhvi Kapoor recalls disturbing experience: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म पेड्डी (Peddi) की वजह से चर्चा में बनी हुई हैं। इस मूवी में जाह्नवी कपूर, साउथ के सुपरस्टार रामचरण के साथ नजर आएंगी। इस मूवी को देखने के लिए लोग बेताब है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म पेड्डी 30 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। हालांकि मेकर्स इसकी रिलीज को आगे बढ़ा सकते हैं। इस बीच जाह्नवी कपूर ने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात की है। अदाकारा ने बताया कि 15 साल की उम्र में उनके साथ कुछ ऐसा हुआ था कि वो हिल गई थी।- ये भी पढ़ें-Peddi Postponement पर राम चरण ने खोली जुबान, फैंस को आई राहत की सांस

Janhvi Kapoor recalls disturbing experience

Janhvi Kapoor recalls disturbing experience (img source-instagram)

जाह्नवी कपूर ने सुनाया किस्सा

जाह्नवी कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म पेद्दी की तैयारियों में जुटी हुई हैं। हाल ही में उन्होंने अपने जीवन की एक परेशान करने वाली घटना के बारे में खुलकर बात की। जाह्नवी ने बताया कि जब वे सिर्फ 15 साल की थीं, तब उन्हें एक अश्लील वेबसाइट पर अपनी मॉर्फ्ड तस्वीर देखने को मिली थी। राज शमानी के साथ एक बातचीत में जाह्नवी ने कहा, 'मुझे नहीं पता कि वह डीपफेक था या कुछ और, लेकिन मेरी तस्वीर एक पॉर्न साइट पर थी। स्कूल में आईटी क्लास के दौरान लड़के मजाक में ऐसी साइट्स खोलते थे और वहां मेरी तस्वीरें दिख रही थीं। यह मेरे लिए बहुत अजीब और परेशान करने वाला अनुभव था।'- ये भी पढ़ें-जाह्नवी कपूर के बाद Peddi में हुई क्यूट हसीना की एंट्री, लगाएगी राम चरण संग ठुमके

Janhvi Kapoor recalls disturbing experience

Janhvi Kapoor recalls disturbing experience (img source-instagram)

पॉर्न साइट पर अपनी फोटो देख हिल गई थी जाह्नवी

उन्होंने आगे कहा, 'शुरुआत में मैंने सोचा कि शायद यह पब्लिक फिगर होने की कीमत है। सोशल मीडिया में नैतिकता नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। लेकिन मैं इस बात से अभी भी शांति नहीं महसूस करती। मेरी कई तस्वीरें ऐसी हैं जो पूरी तरह AI से बनी हुई हैं। मैंने कभी वो कपड़े नहीं पहने और न ही ऐसी फोटो खिंचवाई है।' जाह्नवी ने बताया कि ये फेक तस्वीरें उनके प्रोफेशनल जीवन पर भी असर डालती हैं। अगर वे किसी डायरेक्टर से कहें कि वे कोई खास कपड़ा नहीं पहनना चाहतीं, तो लोग उन फेक तस्वीरों को दिखाकर कह सकते हैं कि 'आपने तो पहले भी ऐसा किया है।' जाह्नवी कपूर ने कहा कि उनके पास अभी इतनी आवाज नहीं है कि वे इस मुद्दे पर जोरदार शिकायत कर सकें। अगर उन्होंने आवाज उठाई तो बैकलैश का डर भी है।

जाह्नवी कपूर की अपकमिंग फिल्म

बताते चलें कि जाह्नवी कपूर आखिरी बार फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी में नजर आई थीं। इस मूवी को लोगों ने काफी प्यार दिया था। अब उनकी अगली फिल्म पेद्दी राम चरण के साथ रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को देखने के लिए लोग बेताब हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article