बॉलीवुड

जाह्नवी कपूर ने घुटनों के बल की तिरुपति बालाजी मंदिर की चढ़ाई, बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया भी दिखे साथ

बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर बीते दिनों अपने बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ तिरुपति बालाजी मंदिर पहुंची थीं। जाह्नवी कपूर ने तिरुपति बालाजी मंदिर की चढ़ाई घुटनों के बल की, जो वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल रही है। इस वीडियो में जाह्नवी कपूर के साथ-साथ उनके बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया भी दिखाई दे रहे हैं।

Image

Janhvi Kapoor

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत यंग जनरेशन की उभरती हुई स्टार हैं, जिन्होंने बॉलीवुड दर्शकों का दिल जीतने के बाद साउथ दर्शकों के दिलों पर राज करने के लिए कमर कस ली है। जाह्नवी कपूर काम के साथ-साथ धर्म-कर्म के काम में भी काफी एक्टिव हैं। जब भी उन्हें वक्त मिलता है, वो भगवान की शरण में पहुंच जाती हैं। जाह्नवी कपूर चाहें पहाड़ों पर घूमने के लिए जाएं या फिर साउथ की खूबसूरती के देखने के लिए, वो भगवान के सामने माथा टेकना कभी नहीं भूलती हैं। अदाकारा जाह्नवी कपूर बीते दिनों तिरुपति बालाजी मंदिर में माथा टेकने के लिए पहुंची थीं, जिसका वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है।

जाह्नवी कपूर अपने दोस्तों और बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ तिरुपति बालाजी मंदिर दर्शन करने के लिए पहुंची थीं। जाह्नवी कपूर के दोस्त ओरी ने जाह्नवी कपूर के मंदिर दर्शन का ब्लॉग बनाया, जिसमें दिखा दे रहा है कि अदाकारा तिरुपति बालाजी के दर्शन करने के लिए घुटनों के बल पहुंची। जाह्नवी कपूर के साथ इस दौरान उनके बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया भी दिखाई दिए।

जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया एक-दूसरे को काफी लम्बे समय से डेट कर रहे हैं। जाह्नवी के पारिवारिक फंक्शन्स में भी शिखर पहाड़िया नजर आते हैं। बॉलीवुड से जुड़े लोगों का कहना है कि शिखर को कपूर परिवार एक्सेप्ट कर लिया है। शिखर न केवल कपूर परिवार के फंक्शन्स में नजर आते हैं बल्कि कई दफा उन्हें एयरपोर्ट पर जाह्नवी कपूर के पिता बोनी कपूर के साथ भी देखा गया है। वैसे आपको जाह्नवी और शिखर की जोड़ी कैसी लगती है, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article