बॉलीवुड

Mili Trailer Out : माइनस टेंपरेचर में जिंदगी से संघर्ष करते दिखीं जाह्नवी, फिल्म का ट्रेलर देख दर्शकों के हुए रौंगेट खड़े

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 15, 2022, 07:06 PM IST

Janhvi Kapoor Mili Trailer Released : जाह्नवी कपूर की फिल्म मिली का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। फिल्म के ट्रेलर में एक्ट्रेस खुद को ठंड से बचाने की कोशिश करते हुए नजर आ रही हैं। अब जाह्नवी खुद को जिंदा रख पाती हैं या नहीं। इसके लिए फिल्म देखनी होगी।

Image

mili trailer

KEY HIGHLIGHTS
  • जाह्नवी कपूर की फिल्म मिली का ट्रेलर हुआ रिलीज
  • ट्रेलर देख दर्शकों के हुए रौंगेट खड़े
  • जाह्नवी के साथ सनी कौशल लीड रोल में हैं

Janhvi Kapoor Mili Trailer Released : बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस अपनी फिल्मों के जरिए बॉलीवुड में अपनी पहचान बनान में लगी हुई हैं। एक्ट्रेस की फिल्म गुड लक जैरी (Good Luck Jerry) को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। अब एक्ट्रेस अपनी अपकमिंग फिल्म मिली (Mili) को लेकर चर्चा में हैं। जाह्नवी की फिल्म मिली का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में जाह्नवी की शानदार एक्टिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। फिल्म में जाह्नवी के साथ सनी कौशल (Sunny Kaushal) लीड रोल में है। फिल्म की कहानी मिली के ईर्द गिर्द घूमती है।

जाह्नवी कपूर स्टारर मिली का ट्रेलर 2 मिनट 21 सेकेंड का है। ट्रेलर की शुरुआत में जाह्नवी और उनके पिता के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग दिखती है। वो अपने सपनों को पूरा करने के लिए अपने पिता से दूर कनाडा चली जाती हैं और फिर कहानी में उनके लव लाइफ सनी कौशल की एंट्री होती है। इसके बाद मिली की गुमशुदगी और सर्वाइवल के जद्दोजहद को दिखाया गया है।

एक सर्वाइवल के संघर्ष की कहानी है मिली

दरअसल जाह्नवी एक फ्रीजिंग रूम में फंस जाती है, जहां वो ठंड से बचने का संघर्ष करते नजर आती हैं। वहीं, पुलिस और मिली के पिता को लगता है कि उसकी गुमशुगदी के पीछे उसके बॉयफ्रेंड का हाथ है। मिली खुद को कैसे बचाती हैं, इसके लिए फिल्म रिलीज होने का इंतजार करना होगा। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। मिली में जाह्नवी, सनी कौशल, मनोज पहवा और विक्रम कोचर मुख्य भूमिका में हैं। ये फिल्म सिनेमाघरों में 4 नवंबर को रिलीज होगी। मिली के अलावा जाह्नवी के पास कई प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं। एक्ट्रेस वरुण धवन के साथ बवाल में नजर आएंगी। वो राजकुमार राव के साथ मिस्टर एंड मिसेज में नजर आएंगी। जाह्नवी ने धड़क से अपने करियर की शुरुआत की थी।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article