बॉलीवुड

Jacqueline Fernandez ने सुकेश परेशान होकर खटखटाया दिल्ली HC का दरवाजा, ठग पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

Jacqueline Fenrnadez Goes To Delhi High Court Over Sukesh Chandrashekhar: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस बीते कई दिनों से सुकेश चंद्रशेखर को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। उसके लव लेटर से परेशान होकर जैकलीन ने दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

Image

सुकेश चंद्रशेखर से परेशान जैकलीन फर्नांडिस पहुंची दिल्ली हाईकोर्ट

Jacqueline Fenrnadez Goes To Delhi High Court Over Sukesh Chandrashekhar: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने अपनी एक्टिंग से फिल्मी दुनिया में जबरदस्त पहचान बनाई हुई है। लेकिन जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) बीते कई दिनों से सुकेश चंद्रशेखर के कारण चर्चा में बनी हुई हैं। सुकेश चंद्रशेखर के मनी लॉन्ड्रिंग में जैकलीन फर्नांडिस को भी समन भेजा गया था। इसके अलावा जेल में रहकर भी सुकेश एक्ट्रेस को लव लेटर भेजता था। इस चीज से परेशान होकर जैकलीन ने अब दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrashekhar) द्वारा कई लेटर में जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) को 'बेबी' कहकर भी पुकारा गया है। इस बात से परेशान होकर जैकलीन दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट पहुंचीं, जहां उन्होंने सुकेश द्वारा उनके नाम से खत लिखे जाने पर रोक लगाने की मांग की। जैकलीन फर्नांडिस का कहना है कि ठग सुकेश चंद्रशेखर के इन खतों के कारण उनकी सुरक्षा पर भी खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने इस सिलसिले में कहा, "सुकेश के लगातार आ रहे लेटर बहुत ही चिंताजनक हैं और इससे माहौल भी परेशानी भरा हो रहा है।"

जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) ने अपने बयान में ठग सुकेश चंद्रशेखर के लगातार आ रहे खतों को 'उत्पीड़न' बताया। बता दें कि दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा यानी EOW ने भी जैकलीन फर्नांडिस के मामले पर जांच शुरू कर दी है। उनका कहना है कि सुकेश चंद्रशेखर द्वारा मीडिया के जरिए एक्ट्रेस को खत भेजना सीधे तौर पर धमकाने का काम है। इससे उनके सामाजिक और व्यावसायिक कार्यों पर भी असर पड़ रहा है। ठग सुकेश चंद्रशेखर की बात करें तो वह 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली के मंडोली जेल में बंद हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article