एजुकेशन

बिहार स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, 1 दिसंबर को परीक्षा, इस लिंक से करें डाउनलोड

BSSC ने स्टेनोग्राफर परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे आयोग की वेबसाइट bssc.bihar.gov.in या खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से एडमिट ​कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

बिहार स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी

Bihar SSC Stenographer Admit Card 2026 OUT: बिहार में स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर है। बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने स्टेनोग्राफर परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की जरूरत होगी।

आयोग ने परीक्षा की तारीख भी तय कर दी है। ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे समय रहते अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और उसमें दी गई जानकारी अच्छी तरह जांच लें।

1 दिसंबर को दो शिफ्ट में होगी परीक्षा

BSSC स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा का आयोजन 1 दिसंबर 2026, मंगलवार को किया जाएगा। परीक्षा ऑनलाइन यानी कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में होगी। आयोग के मुताबिक, परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी।

विवरणजानकारी
भर्ती बोर्डबिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC)
परीक्षा का नामस्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा 2026
एडमिट कार्डजारी
परीक्षा की तारीख1 दिसंबर 2026
परीक्षा का तरीकाऑनलाइन CBT
शिफ्टदो पालियों में
विज्ञापन संख्या07/25
ऑफिशियल वेबसाइटbssc.bihar.gov.in

Bihar SSC Stenographer Admit Card 2026 ऐसे करें डाउनलोड

उम्मीदवार नीचे बताए गए तरीके से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:

1. सबसे पहले आयोग की वेबसाइट bssc.bihar.gov.in खोलें।

2. होम पेज पर दिए गए Notice Board सेक्शन में जाएं।

3. यहां Stenographer Admit Card 2026 (Advertisement No. 07/25) लिंक तलाशें।

4. लिंक पर क्लिक करने के बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि भरें।

5. अब Submit बटन पर क्लिक करें।

6. आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा।

7. इसे डाउनलोड करें और परीक्षा के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: UP JEECUP 2027: के लिए 1 दिसंबर से भरें फॉर्म

परीक्षा केंद्र पर ये चीजें ले जाना न भूलें

परीक्षा वाले दिन उम्मीदवार अपने साथ एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट और एक वैध फोटो पहचान पत्र जरूर रखें। इसके अलावा पासपोर्ट साइज फोटो और जरूरी दस्तावेज भी साथ ले जाएं। परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले एडमिट कार्ड में दिए गए निर्देश ध्यान से पढ़ लें। परीक्षा से जुड़ी किसी भी अन्य जानकारी के लिए BSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस देख सकते हैं।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 13 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article