Jacqueline Fernandes And Disha Patani Enters In Welcome 3: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अक्षय कुमार जल्द ही फिल्म 'वेलकम 3' में नजर आने वाले हैं। जब से फिल्म का ऐलान हुआ है, तब से ही लोग 'वेलकम 3' के लिए काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। 'वेलकम 3' की कास्ट 'वेलकम' के मुकाबले काफी अलग है। खास बात तो यह है कि अहमद खान की 'वेलकम 3' में अब दो बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की भी एंट्री हुई है जो अक्षय कुमार की मूवी को दिलचस्प मोड़ दे सकती हैं। ये बॉलीवुड एक्ट्रेसेस कोई और नहीं बल्कि जैकलीन फर्नांडिस और दिशा पाटनी हैं।
'वेलकम 3' (Welcome 3) से जुड़े करीबी सूत्रों ने पिंकविला से बातचीत में बताया है कि मूवी में जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandes) और दिशा पाटनी (Disha Patani) भी अहम भूमिका में अदा करती दिखाई देंगी। सूत्रों ने इस सिलसिले में बात करते हुए कहा, "जैकलीन फर्नांडिस और दिशा पाटनी ने मूवी साइन की है और वह फिल्म में फीमेल लीड का रोल निभाती दिखाई देंगी। पिछली वेलकम मूवीज भी लीड एक्ट्रेस के इर्द-गिर्द थी। वहीं इस बार भी जैकलीन फर्नांडिस और दिशा पाटनी की मौजूदगी दर्शकों को हैरान कर सकती है।"
'वेलकम 3' में नजर आएंगे ये सितारे
बता दें कि अक्षय कुमार की 'वेलकम 3' में संजय दत्त, अरशद वारसी भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे। जहां 'वेलकम' में नाना पाटेकर और अनिल कपूर की जोड़ी ने धमाल मचाया था तो वहीं अब उनकी जगह संजय दत्त और अरशद वारसी ने ले ली है। कुछ ही वक्त पहले 'वेलकम 3' की कास्ट ने मूवी से जुड़ा फोटोशूट भी कराया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म अगले साल तक सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है।
