बॉलीवुड

Haiwaan: 18 साल बाद बड़े पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार है सैफ-अक्षय की जोड़ी, इस दिन दस्तक देगी फिल्म

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 27, 2026, 12:26 PM IST

Haiwaan Release Date: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म हैवान की रिलीज रिलीज सामने आ गई हैं। फिल्म की रिलीज डेट सामने आने के बाद फैंस खुश हो गए हैं।

Image

हैवन की रिलीज डेट आई सामने (Image Source: Priyadarshan Instagram)

Haiwaan Release Date: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की जोड़ी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म हैवान (Haiwaan) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म हैवान को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं, जो फैंस को इस मूवी के लिए बेताब कर रहे हैं। इन सब के बाद फैंस को फिल्म हैवान की रिलीज का इंतजार है। अब फिल्म हैवान की रिलीज डेट को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। फिल्म हैवान कब बड़े पर्दे पर दस्तक देगी इसका खुलासा हो गया है। तो चलिए जानते हैं फिल्म की रिलीज डेट क्या है।

कब रिलीज होगी 'हैवान'

एक्टर अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म हैवान एक बार फिर से खबरों में है। इसकी वजह फिल्म हैवान की रिलीज जेट है। मेकर्स ने ऐलान किया है कि 'हैवान' 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रिलीज डेट की जानकारी देते हुए उन्होंने लिखा, 'एक जुनून और उसे पूरा करने की ऐसी जिद, जो किसी भी हद तक जा सकती है।' अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म की रिलीज डेट सामने आने के बाद फैंस से खुशी से झूम उठे। आपको बता दें कि फैंस को काफी समय से फिल्म हैवान की रिलीज डेट का इंतजार था, जो अब खत्म हो गया है।

18 साल बाद साथ काम करेंगे अक्षय-सैफ

इस फिल्म का निर्देशन मशहूर निर्देशक प्रियदर्शन (Priyadarshan) कर रहे हैं। अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी पहले भी कई सुपरहिट फिल्में दे चुकी है। लेकिन सबका ध्यान अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी है। अक्षय कुमार और सैफ अली खान 18 साल बाद साथ में काम करने वाले हैं। सैफ अली खान और अक्षय कुमार लास्ट फिल्म टशन में नजर आए थे, जो 2008 में रिलीज हुई थी। फिल्म हैवान को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article