बॉलीवुड

Jaat 2: राजकुमार संतोषी ने साइन की सनी देओल की अपकमिंग फिल्म, मेकर्स से वसूली मोटी रकम

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 14, 2025, 06:55 AM IST

Jaat 2 Rajkumar Santoshi Movie Fees: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) की अपकमिंग फिल्म जाट 2 (Jaat 2) को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म को अब गोपीचंद मालिनेनी (Gopichand Malineni) की जगह राजकुमार संतोषी (Rajkumar Santoshi) डायरेक्ट करने वाले हैं। इस फिल्म के लिए राजकुमार संतोषी ने इतनी फीस ली है।

Image

Image Source: Sunny Deol Instagram

Jaat 2 Rajkumar Santoshi Movie Fees: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार सनी देओल (Sunny Deol) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ के साथ-साथ अपकमिंग फिल्मों को लेकर भी चर्चा में बने हुए हैं। सनी देओल एक के बाद एक फिल्मों के साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाले हैं। सनी देओल की अपकमिंग फिल्मों को लेकर लगातार अपडेट्स भी सामने आ रहे हैं। इन सब के बीच सनी देओल की फिल्म एक्शन हिट जाट (Jaat) का सीक्वल जाट 2 (Jaat 2) एक खबरों में हैं। फिल्म जाट 2 को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। इस फिल्म से डायरेक्टर गोपीचंद मालिनेनी (Gopichand Malineni) को बाहर कर दिया गया है और उनकी जगह घातक (Ghatak), दामिनी (Damini) और अंदाज अपना अपना (Andaz Apna Apna) जैसे क्लासिक्स के फिल्म डायरेक्ट करने वाले राजकुमार संतोषी (Rajkumar Santoshi) की एंट्री हो गई है। इसके साथ-साथ डायरेक्टर की फीस को लेकर भी खुलासा हो गया है।

राजकुमार संतोषी को मिली इतनी फीस

सनी देओल एक बार फिर अपनी अपकमिंग फिल्म जाट 2 को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह अभी हाल ही में फिल्म को लेकर सामने आई एक रिपोर्ट है। Bollywood Hungama की रिपोर्ट के मुताबिक सनी देओल की फिल्म जाट 2 को राजकुमार संतोषी डायरेक्ट करने जा रहे हैं। राजकुमार संतोषी ने इस फिल्म को साइन कर लिया है। रिपोर्ट में आगे बताया गया कि फिल्म जाट 2 के लिए राजकुमार संतोषी को बतौर फीस 15 करोड़ रुपये दिए जा रहे हैं। इस खबर के सामने आने के बाद बी-टाउन में हलचल मच गई है।

राजकुमार संतोषी-सनी देओल ने कई फिल्मों में किया साथ काम

एक्टर सनी देओल और राजकुमार संतोषी की जोड़ी फिल्म जाट 2 से पहले भी कई मूवीज में धमाल मचा चुकी है। राजकुमार संतोषी और सनी देओल ने घातक, दामिनी, घायल जैसी फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था। सनी देओल और राजकुमार संतोषी की अपकमिंग फिल्म जाट 2 को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article