Lulia Vantur Birthday Wishes for Salim Khan: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) के पिता और दिग्गज स्क्रीनप्ले राइटर सलीम खान (Salim Khan) का 24 नवंबर के दिन 89वां जन्मदिन था। इस खास को सलीम खान ने अपने परिवार के साथ बड़ी धूमधाम के साथ सेलिब्रेट किया। सलीम खान के जन्मदिन के मौके पर सलमान खान की कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर ने भी अपने अंदाज में उन्हें बधाई दी। यूलिया वंतूर (Lulia Vantur) ने सलीम खान के साथ एक अनदेखी फोटो शेयर करते हुए एक बेहद प्यार पोस्ट भी साझा किया।
यूलिया वंतूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सलीम खान के प्यारी पिक्चर साझा की। इस फोटो में आप देख सकते हैं कि यूलिया वंतूर सलीम खान के कंधे पर अपना सिर झुकाए हुए दिखाई दे रही थी। यूलिया वंतूर ने सलीम खान को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए एक पोस्ट भी साझा किया। यूलिया वंतूर ने कैप्शन देते हुए लिखा, 'इस दुनिया में मेरे पसंदीदा लोगों में से एक सलीम खान को जन्मदिन की बधाई। इन्होंने मुझे इंडिया को घर जैसा फील कराया है। लीजेंड सलीम खान की मैं हमेशा शुक्रगुजार रहूंगी। सलीम खान एक ऐसे इंसान हैं, जिन्होंने एक खूबसूरत और एकजुट फैमिली के साथ-साथ शानर विरासत बनाई है।'
यूलिया वंतूर ने कैप्शन देते हुए आगे लिखा, 'आपकी सेहत हमेशा अच्छी रहे, प्यार और खुशु मिलती रहे। आप ऐसे ही हमेशा प्रेरणा और अपना ज्ञान साझा करते रहें। आप हमेशा अच्छी-अच्छी स्टोरीज क्रिएट करते रहें।' यूलिया वंतूर के इस अंदाज की फैन्स जमकर तारीफ कर रहे हैं। यूलिया वंतूर हमेशा से खान फैमिली का हिस्सा रही हैं।
