बॉलीवुड

Mirzapur 3: जिंदा हैं मुन्ना भैया? कालीन भैया की बहू माधुरी ने खोले तीसरे सीजन के राज, निभाएगीं लीड रोल

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jun 6, 2023, 12:10 PM IST

Isha Talwar in Mirzapur 3: वेब सीरीज की दुनिया में तहलका मचाने वाली सीरीज मिर्जापुर के दोनों सीजन सुपरहिट साबित हुए हैं। अब मिर्जापुर 3 का फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस सीरीज को लेकर अब एक्ट्रेस ईशा तलवार ने बड़े खुलासे किए हैं, आइए इनपर नजर डालते हैं।

Image

Mirzapur 3 twists

KEY HIGHLIGHTS
  • मिर्जापुर 3 को लेकर बड़ा खुलासा हो गया है।
  • एक्ट्रेस ईशा तलवार का बयान वायरल हो रहा है।
  • ईशा, मिर्जापुर 3 में लीड रोल निभाने वाली हैं।

Isha Talwar in Mirzapur 3: वेब सीरीज की दुनिया में तहलका मचाने वाली सीरीज मिर्जापुर (Mirzapur) के दोनों सीजन सुपरहिट साबित हुए हैं। अब मिर्जापुर 3 का फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस सीरीज को लेकर अब एक्ट्रेस ईशा तलवार ने बड़े खुलासे किए हैं। मिर्जापुर 3 में कई सारे राज से पर्दा उठने वाला है। फैंस के मन में सवाल है कि क्या मुन्ना भैया सीरीज के तीसरे सीजन में नजर आने वाले हैं, या वह मर जाएंगे। क्या मुन्ना भैया की पत्नी माधुरी, गुड्डू भैया और गोलू से अपनी मौत का बदला लेने वाली है। वहीं कालीन भैया और माधुरी के बीच के रिश्तों में भी खटास कम होगी या और भी बढ़ जाएगी? अब ईशा तलवार ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में सीजन 3 को लेकर कई खुलासे किए हैं। आइए इनपर एक नजर डालते हैं।

अहम भूमिका निभाएंगी ईशा तलवार

इंटरव्यू के दौरान ईशा तलवार ने खुलासा कर दिया है कि इस समय वह मिर्जापुर सीजन 3 की शूटिंग कर रही हैं। तीसरे सीजन में उनका रोल काफी अहम होने वाला है। माधुरी के किरदार में ईशा तलवार को सीजन 2 में भी काफी पसंद किया गया था। वहीं इसके साथ ही एक्ट्रेस ने इस बात की ओर इशारा किया है कि माधुरी तीसरे सीजन में गुड्डू भैया और गोलू से मुन्ना भैया की मौत का बदला लेने वाली है। वहीं कालीन भैया के साथ भी उसका रिश्ता देखने लायक होगा।

क्या जिंदा है मुन्ना भैया?

कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि देवयेन्दु शर्मा मिर्जापुर सीजन 3 की शूटिंग कर रहे हैं। यही वजह है कि फैंस उम्मीद जता रहे हैं कि सीजन 3 में मुन्ना भैया का किरदार नजर आने वाला है, वह गुड्डू भैया और गोली से बदला लेते नजर आने वाले हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article