Shraddha Kapoor Next With Mohit Suri: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) इंडस्ट्री की टॉप अदाकाराओं में से एक हैं। साल 2023 में एक्ट्रेस को रणबीर कपूर की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' में देखा गया था। फिल्म में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को लोगों ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म की सफलता के बाद अब दर्शकों को श्रद्धा कपूर की नई फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। हाल ही में श्रद्धा कपूर को मुंबई में जाने-माने डायरेक्टर मोहित सूरी (Mohit Suri) के ऑफिस के बाहर स्पॉट किया गया था।
श्रद्धा कपूर को मोहित सूरी के मुंबई ऑफिस के बाहर देखे जाने के बाद कई लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए हैं कि एक्ट्रेस ने नई फिल्म के लिए डायरेक्टर संग हाथ मिला लिया है। हालांकि श्रद्धा कपूर और मोहित सूरी की ओर से अभी तक इन खबरों पर कोई बयान सामने नहीं आया है। बता दें श्रद्धा कपूर को मोहित सूरी की फिल्म 'आशिकी 2' में आदित्य रॉय कपूर के अपोजिट देखा गया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। ऐसे में अब लोग इस एक्टर-डायरेक्टर की जोड़ी को फिर से धमाल मचाते हुए देखना चाहते हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रद्धा कपूर के पास इस समय अमर कौशिक की हॉरर कॉमेडी 'स्त्री 2' है। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर को एक बार फिर राजकुमार राव के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करते हुए देखा जाएगा। फिल्म में अपार्शक्ति खुराना और पंकज त्रिपाठी भी नजर आएंगे। हाल ही में मेकर्स ने फिल्म की शूटिंग शुरू की है।
