बॉलीवुड

'Thamma' में होगा श्रद्धा कपूर का धांसू कैमियो !! Ayushmann Khurrana ने बताया सच

Shraddha Kapoor in Thamma: आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की हॉरर कॉमेडी मूवी 'थामा' कल यानी 21 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है। इस मूवी में श्रद्धा कपूर का कैमियो होगा? इस बारे में आयुष्मान खुराना और नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने एक पोर्टल से बात करते हुए सच बताया है।

Image

Pic Credit: IMDb

Shraddha Kapoor in Thamma: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की हॉरर कॉमेडी मूवी 'थामा' 21 अक्टूबर के दिन दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। इस मूवी का निर्देशन आदित्य सरपोतदार ने किया है। इस मूवी के ट्रेलर को ऑडियंस ने खूब पसंद किया है। आयुष्मान खुराना की फिल्म 'थामा' (Thamma) को लेकर कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया रहा है कि इसमें श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) का जबरदस्त कैमियो होने वाला है। इन खबरों के वायरल होने पर अब आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) ने असली सच्चाई बताई है।

'थामा' में होगा श्रद्धा कपूर का कैमिया?

पिंकविला से बात करते हुए आयुष्मान खुराना और नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने फिल्म 'थामा' में कैमियो के बारे में पूछा गया तो आयुष्मान ने कहा, 'आपको क्या लग रहा है, कौन आ सकता है? हम तो बता नहीं सकते, हमें अनुमति नहीं है।' आयुष्मान खुराना ने आगे कहा, 'कितने कैमियो हैं? तीन से चार कैमियो हैं। तीन तो हैं ही।' इस दौरान जब आयुष्मान खुराना से पूछा गया कि क्या श्रद्धा कपूर फिल्म 'थामा' में दिखाई देंगी। इस सवाल पर आयुष्मान खुराना और नवाजुद्दीन सिद्दीकी दोनों ने ही कोई जवाब नहीं किया। उन्होंने कहा कि फैन्स को यह भी जल्द ही पता चल जाएगा।

आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की 'थामा' मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स (MHCU) की पांचवी फिल्म है। 'मुंज्या' फेम डायरेक्टर आदित्य सरपोतदार ने फिल्म 'थामा' को डायरेक्ट किया है। यह फिल्म नीरेन भट्ट, सुरेश मैथ्यू और अरुण फलारा ने लिखी है। कहानी आलोक गोयल नाम के एक इंसान के इर्द-गिर्द घूमती है। बताते चलें इस मूवी में परेश रावल, सत्यराज, फैसल मलिक, गीता अग्रवाल और रचित सिंह सहित कई कलाकार अहम रोल में दिखाई देंगे। फिल्म में नोरा फतेही और मलाइका अरोड़ा ने शानदार आइटम नंबर किए हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article