Salman Khan's Sikandar: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) की नई फिल्म 'सिकंदर' (Sikandar) की चर्चा जोरों पर है। मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर अभी तक जारी नहीं हैं लेकिन 'सिकंदर' के दो गाने यूट्यूब पर रिलीज कर दिए गए हैं। हाल ही में इस फिल्म का 'बम बम भोले' गाने ने लोगों ने बीच दस्तक दी है। कुछ दिनों पहले निर्माताओं ने 'सिकंदर' का टीजर पेश किया था, जिसकी तारीफ लोगों ने बार-बार की है। अब रिपोर्ट्स यह बता रही हैं कि सलमान खान की 'सिकंदर' के क्लाइमेक्स की कहानी लीक हो गई है।
'गजनी' जैसी तो नहीं है 'सिकंदर' की कहानी
ए.आर. मुरुगदॉस ने कई सालों पहले आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'गजनी' का भी निर्देशन किया था। फिल्म में आमिर खान और असिन की जोड़ी नजर आई थी। 'गजनी' में लीड एक्ट्रेस असिन के किरदार की मौक मेकर्स ने बहुत जल्द कराई थी। अब इंटरनेट पर कई लोगों का यह मानना है कि सलमान खान की 'सिकंदर' में भी रश्मिका मंदाना के किरदार की मौत हो जाएगी। फिल्म में रश्मिका मंदाना के किरदार की मौत होने के बाद काजल अग्रवाल की एंटी होगी। अब लोगों को लग रहा है कि 'सिकंदर' की कहानी 'गजनी' जैस ना हो।
सलमान खान की 'सिकंदर' को लेकर यह भी कहा जा रहा है कि यह थलापति विजय की फिल्म 'सरकार' का रीमेक है। इन अफवाहों को फिल्म के डायरेक्टर ने खारिज करते हुए कहा कि 'सिकंदर' की ओरिजिनल स्टोरी है। इस फिल्म में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल और शर्मन जोशी सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। सलमान खान की इस मूवी को साजिद नाडियाडवाला के बैनर लेट बनाया गया है।
