बॉलीवुड

Vamshi Paidipally की मूवी के लिए Salman Khan ने कसी कमर, फैंस हुए एक्साइटेड

Salman Khan Movie Update: सलमान खान जल्द ही निर्देशक वामशी पेडिपल्ली की एक्शन फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। इस फिल्म में उनके साथ नयनतारा नजर आएंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शूटिंग 6 अगस्त से शुरू होगी।

Image

सलमान खान की मूवी को लेकर आया अपडेट (pic credit-instagram)

Salman Khan movie update: बॉलीवुड स्टार सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। सलमान खान की एक से एक फिल्में रिलीज होने वाली है। इस लिस्ट में निर्देशक वामशी पेडिपल्ली की मूवी का नाम शामिल है। फिल्म में सलमान खान के साथ नयनतारा (Nayanthara) नजर आएंगी। इस फिल्म फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। नई रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान जल्द ही फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। आइए पूरी बात जानते है इस खास रिपोर्ट में...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Bigg Boss 20: शो की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, नए प्रोमो से Salman Khan ने बताया गेम का बड़ा ट्विस्ट)

सलमान खान की मूवी को लेकर आया अपडेट

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की निर्देशक वामशी पेडिपल्ली के साथ बनने वाली नई एक्शन फिल्म एक बार फिर चर्चा में है। हाल ही में सलमान की फीस को लेकर कई तरह की खबरें सामने आई थीं। अब फिल्म के मेकर्स ने इन सभी खबरों को गलत बताते हुए साफ कर दिया है कि सोशल मीडिया और कुछ रिपोर्ट्स में चल रही बातें पूरी तरह अफवाह हैं। मेकर्स ने कहा कि उनका पूरा ध्यान फिल्म की शूटिंग पूरी करने पर है, न कि बेबुनियाद खबरों पर। इसी बीच फिल्म की शूटिंग को लेकर भी बड़ा अपडेट सामने आया है। मिड-डे की रिपोर्ट के अनुसार, सलमान खान 6 अगस्त से मुंबई में फिल्म के अहम शेड्यूल की शुरुआत करेंगे। यह शेड्यूल करीब छह हफ्तों तक चलेगा। पहले इस हिस्से की शूटिंग हैदराबाद में होने वाली थी, लेकिन अब इसे मुंबई में करने का फैसला लिया गया है। बताया जा रहा है कि इस शेड्यूल में फिल्म के तीन बड़े एक्शन सीक्वेंस शूट किए जाएंगे। इसके अलावा सैकड़ों जूनियर आर्टिस्ट्स के साथ बड़े स्तर पर भीड़ वाले सीन भी फिल्माए जाएंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, इन एक्शन सीन्स में बैकग्राउंड आर्टिस्ट्स की मूवमेंट भी सलमान खान के स्टंट्स जितनी ही अहम होगी।

खबरों के मुताबिक, एक्ट्रेस नयनतारा भी अपने दूसरे प्रोजेक्ट्स पूरे करने के बाद मुंबई शेड्यूल में टीम के साथ जुड़ेंगी। वहीं राहुल देव फिल्म में मुख्य विलेन की भूमिका निभाते नजर आएंगे और वह भी इस शेड्यूल में सलमान खान के साथ शूटिंग करेंगे। मेकर्स की योजना अक्टूबर तक फिल्म के बड़े एक्शन हिस्से की शूटिंग पूरी करने की है। इसके बाद फिल्म को तय समय पर ईद 2027 के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article