Is Katrina Kaif Really Pregnant: रणबीर कपूर-आलिया भट्ट और बिपासा बसु-करण सिंह ग्रोवर के पेरेंट्स बनने के बाद फैन्स कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के घर में भी किलकारियां गूंजते हुए देखना चाहते हैं। कैटरीना कैफ की प्रेग्नेंसी की खबर एक बार फिर सुर्खियों में है। हाल ही में कैटरीना कैफ की अपकमिंग फिल्म 'मेरी क्रिसमस' के सेट से कैटरीना कैफ की कई फोटोज सामने आई हैं। इन फोटोज को देखने के बाद सोशल मीडिया पर फैन्स दावा कर रहे हैं कि कैटरीना कैफ और विक्की कौशल अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। 'फोन भूत' की सफलता के बाद कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) विजय सेतुपति के साथ अपनी अगली फिल्म मेरी क्रिसमस की शूटिंग कर रही हैं। हाल ही में कैटरीना कैफ की बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए एक फोटो बड़ी तेजी से वायरल हो रही है। लेकिन क्या सच में कैटरीना कैफ प्रेग्नेंट हैं?
'मेरी क्रिसमस' की तैयारी कर रही कैटरीना कैफ ने फिल्म में अहम भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म में कैटरीना कैफ एक अलग और अनोखे अवतार में दिखाई देंगी। रिपोर्ट्स में बताया गया है कि एक्ट्रेस को फिल्म में एक गर्भवती महिला की भूमिका निभाते हुए देखा जा सत्का है। यही वजह है कि फोटोज में उनका बंप नजर आ रहा है। कैटरीना कैफ इस फिल्म से साउथ डेब्यू कर रही हैं। कथित तौर पर उन्होंने फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। कटरीना कैफ अपने बंप को फ्लॉन्ट करते हुए बेहद खूबसूरत लग रही हैं और उनके फैन्स बेसब्री से एक्ट्रेस की 'गुड न्यूज' अनाउंस होने का इंतजार कर रहे हैं।
कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने पिछले साल दिसंबर में शादी की थी। ये कपल अगले महीने अपनी पहली वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट करेगा। कैटरीना कैफ की प्रेग्नेंसी को लेकर पहले भी कई बार अफवाहें उड़ चुकी हैं। हालांकि कैटरीना कैफ ने कभी भी अटकलों के बारे में बात नहीं की। हालांकि कपल से जुड़े एक सूत्र ने बताया था कि अगर कैटरीना और विक्की इस तरह की प्लानिंग करते भी हैं, तो अपने फैन्स के बीच इसकी घोषणा जरुर करेंगे। फिलहाल दोनों अपने करियर पर फोकस कर रहे हैं।
