बॉलीवुड

'Dhurandhar 3' को बनाने की शुरू हुईं तैयारियां !! Ranveer Singh स्टारर के लिए मेकर्स ने की तगड़ी प्लानिंग

Dhurandhar 3 is on Cards: हाल ही में जियो स्टूडियोज की ज्योति देशपांडे ने 'धुरंधर' के तीसरे पार्ट को बनाने पर बड़ा इशारा दिया है। मेकर्स साल 2026 के अंत में सरप्राइज दे सकते हैं।

Image

रणवीर सिंह की बनेगी 'धुरंधर 3' (Pic Credit: Instagram)

Dhurandhar 3 is on Cards: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस निर्माता-निर्देशक आदित्य धर ने 'धुरंधर' (Dhurandhar) और 'धुरंधर: द रिवेंज' (Dhurandhar: The Revenge) का निर्देशन किया था। खास बात यह है कि 'धुरंधर' के दोनों पार्ट्स ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की। कैफ दिनों से फैन्स के मन में यह सवाल था कि क्या मेकर्स इस मूवी के तीसरे पार्ट को बनाएंगे। अब जो रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं उनके मुताबिक ऐसा लग रहा है कि 'धुरंधर' का रिकॉर्ड तोड़कर 'धुरंधर: द रिवेंज' के बाद यह फ्रेंचाइजी शायद अभी खत्म नहीं हुई है। मेकर्स ने हिट दी दिया है कि 'धुरंधर 3' (Dhurandhar 3) पर शायद अभी से काम शुरू हो चुका है। तो चलिए जानते हैं इन अफवाहों की असली सचाई क्या है। (इसे भी पढ़ें: Salman Khan और Nayanthara की नेस्ट को मिला टाइटल, मेकर्स ने रखा ये नाम)

'धुरंधर 3' को लेकर मेकर्स ने दिया बड़ा इशारा

बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए जियो स्टूडियोज की ज्योति देशपांडे ने 'धुरंधर' फ्रेंचाइजी के फ्यूचर को लेकर एक बड़ा हिंट दिया है। उन्होंने बताया, 'धुरंधर के साथ हमारा काम अभी खत्म नहीं हुआ है। उम्मीद है कि इस साल के आखिर में दर्शकों को हम एक नया सरप्राइज दे सकते हैं।' ज्योति ने यह भी बताया कि उनके पास 'कुछ खास प्लान' है। हालांकि अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है लेकिन दर्शकों के अंदर फैन्स ने पार्ट 3 को लेकर एक बड़ी उम्मीद जगा दी है। (इसे भी पढ़ें: ज्योति सिंह ने पति Pawan Singh पर कसा तंज, बोलीं 'औरत की हाय तुम्हें बर्बाद...')

Ranveer Singh

Ranveer Singh

फैन्स भी 'धुरंधर 3' को बड़े परदे पर देखने के लिए बेताब हैं। जूम से बात करते हुए राकेश बेदी ने भी 'धुरंधर 3' को लेकर बात की थी। राकेश बेदी ने कहा था, 'मुझे अभी यह पता नहीं है कि तीसरा पार्ट बन रहा है लेकिन धुरंधर एक फ्रेंचाइजी है। यह किसी दूसरे एक्टर के साथ बनाई जा सकती है। फिल्म की कहानी स्पाई के अपने मुल्क वापस आने पर खत्म होती है।'

'धुरंधर' के दोनों पार्ट्स ने कमाए इतने करोड़

आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर: द रिवेंज' ने मिलकर वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 3100 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। 'धुरंधर 2' जल्द ही 1800 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो सकती है। 'धुरंधर' में अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, संजय दत्त, राकेश बेदी और सारा अर्जुन को अहम रोल में देखा गया था।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article