Ranbir on Ranveer's Dhurandhar: रणबीर कपूर और रणवीर सिंह इस दौर के सबसे अच्छे एक्टर्स हैं, जिनको लेकर अक्सर ये डिबेट छिड़ी रहती है कि कौन किससे बेहतर है? रणवीर सिंह और रणबीर कपूर को भी ये बात अच्छे से पता है कि इन दोनों में वही दौड़ लगी हुई है, जो कभी खान्स में लगी रहती थी। जब भी एक ही दौर के दो एक्टर्स में नम्बर 1 की रेस लगती है तो उनमें जलन पैदा होना लाजमी है लेकिन क्या आपको पता है कि रणबीर सिंह को अपने समकालीन एक्टर रणवीर सिंह से जलन नहीं होती है बल्कि वो एक्टर की परफॉर्मेंसेज और मूवीज को एन्जॉय करते हैं। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि रणबीर कपूर ने हाल ही में एक चैट सेशन के दौरान इस बात की गवाही दी है।
असल में रणबीर कपूर इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ बात करने के लिए लाइव आए थे जिस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर बात की। एक फैन ने उनसे इस बारे में भी सवाल किया कि उन्होंने आखिरी फिल्म कौन सी देखी है, जिसे उन्होंने खूब एन्जॉय किया? रणबीर कपूर ने बिना वक्त गवाए ही धुरंधर का नाम लिया, जो उनके समकालीन एक्टर रणवीर सिंह की सुपरहिट मूवी है। रणबीर ने बताया कि उन्होंने कुछ वक्त पहले धुरंधर देखी थी, जो उन्हें काफी पसंद आई। रणबीर ने फिल्म के सभी एक्टर्स की भी खूब तारीफ की।
रणबीर कपूर ने जिस दरियादिली से धुरंधर और इसके एक्टर्स की तारीफ की है, उसके बाद ये साफ हो गया है कि वो बहुत ही सिक्योर एक्टर हैं। अपने समकालीन एक्टर्स से जलते नहीं हैं बल्कि उनकी सक्सेस को सेलीब्रेट करते हैं। कुछ वक्त पहले ये दोनों एक साथ करण जौहर के चैट शो में आए थे, जिसके दौरान इन्होंने एक-दूसरे की काफी तारीफ की थी। यहां तक कि इन दोनों के बीच दीपिका पादुकोण की वजह से भी किसी प्रकार की नकारात्मकता नहीं है, जो कभी रणबीर कपूर की गर्लफ्रेंड थीं और अभ रणवीर सिंह की पत्नी हैं।
