Parineeti chopra and raghav chadha engagement: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) का इश्क अब दुनिया के सामने आ गया है। इन दिनों दोनों अपने रिलेशनशिप के चलते सुर्खियों में बने हुए हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा जब से एक साथ स्पॉट हुए हैं, तभी से दोनों के रिलेशनशिप की खबरें चर्चा में बनी हुई हैं। जिसके साथ ही खबर सामने आ रही हैं कि दोनों ने चोरी-छिपे सगाई भी कर ली है। अभी तक ना तो राघव चड्डा और ना ही परिणीति चोपड़ा ने अपने रिश्ते के बारे में कुछ भी खुलकर बोला है। हालांकि कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि एक्ट्रेस की राघव चड्डा संग सगाई भी हो चुकी है। आइए एक बार परिणीति के लेटेस्ट वीडियो पर नजर डालते हैं।
क्या हो चुकी है परिणीति और राघव की सगाई?
राघव चड्डा संग रिलेशनशिप की खबरों के बाद अब एक्ट्रेस जहां कहीं भी जाती हैं, उनसे रिलेशनशिप से जुड़े सवाल किए जाते हैं। हाल ही में परिणीति चोपड़ा को डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर के बाहर स्पॉट किया गया है। इस बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पैपराजी उनसे राघव चड्डा के साथ रिलेशनशिप को लेकर सवाल कर रहे हैं। जिसपर परिणीति ब्लश करती हुई नजर आ रही हैं, वहीं एक्ट्रेस कहती हैं। ‘आप लोग पागल हो गए हैं क्या?’ इस वीडियो में परिणीति चोपड़ा के हाथ में एक अंगूठी नजर आ रही है। जिसे देखने के बाद फैंस का मानना है कि यह उनकी सगाई की अंगूठी है।
फैंस ने कही ये बात
परिणीति चोपड़ा का वीडियो वायरल होने के बाद फैंस का मानना है कि एक्ट्रेस अपने रिलेशनशिप को छिपाने की कोशिश कर रही हैं, बावजूद इसके उनके चेहरे के हाव-भाव से पूरी सच्चाई पता चल जाती हैं।
