Siraj dating Mahira: भारतीय अदाकारा माहिरा शर्मा (Mahira Sharama) अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद करते हैं। बिग बॉस 13 फेम माहिरा शर्मा ने हाल ही में एक बार फिर से अपनी खूबसूरती तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं, जिन पर लाइक्स की बरसात हो गई है। इन तस्वीरों में माहिरा शर्मा ब्लैक रंग की ड्रेस में अपना हुस्न फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। फैंस माहिरा शर्मा को बैकलेस ब्लैक ड्रेस में देखकर देखकर उनकी खूबसूरती के कायल हो गए हैं। फैंस के साथ-साथ भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) भी उनकी खूबसूरती पर फिदा हो उठे हैं।
अगर आपको ऐसा लग रहा है कि हम ये क्यों बोल रहे हैं तो बता दें कि मोहम्मद सिराज (Mohammed dating Mahira) ने भी फैंस की तरह माहिरा शर्मा की तस्वीर पर प्यार बरसाया है और लाइक का बटन दबाया है। मोहम्मद सिराज के लाइक को देखने के बाद फैंस का मानना है कि माहिरा शर्मा और सिराज के बीच में कुछ न कुछ जरूर पक रहा है। लोग बोल रहे हैं, भले ही सिराज और माहिरा कभी साथ में न देखे गए हों लेकिन अंदर ही अंदर इनके बीच में रोमांस शुरू हो चुका है।

Mohammed Siraj dating Mahira SHarma
मोहम्मद सिराज वो पहले क्रिकेटर नहीं हैं, जो एक्ट्रेस के हुस्न की तारीफ कर रहे हैं। उनसे पहले भी भारतीय क्रिकेट के कई सारे कलाकार भारतीय अदाकाराओं के हुस्न के कायल हो चुके हैं। विराट कोहली और केएल राहुल जैसे क्रिकेटर्स ने तो अनुष्का और अथिया जैसी हसीनाओं के साथ शादी करके घर भी बसाया है। अगर भविष्य में सिराज और माहिरा साथ में स्पॉट होने लगे और धीरे-धीरे इनके इश्क की खबर मीडिया में फैलने लगे तो चौंकना नहीं चाहिए। वैसे आपको क्या लगता है, माहिरा शर्मा की तस्वीरों पर लाइक का बटन दबना सिराज की केवल एक गलती है या फिर इन दोनों के बीच वाकई कुछ चल रहा है? हमें कमेंट में जरूर बताएं।
