बॉलीवुड

Prabhas के बाद Kriti Sanon की लव-लाइफ में हुई इस UK बेस्ड इंटरप्रेन्योर की एंट्री !! मिस्ट्री मैन संग फोटो हुई वायरल

Kriti Sanon Photo With Mystery Man: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनॉन (Kriti Sanon) की हाल ही में एक फोटो इंटरनेट पर बड़ी तेजी से वायरल हो रही है। इस फोटो को देखने के बाद कई लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए हैं कि कृति सेनॉन इस शख्स के साथ रिश्ते में हैं।

Image

Kriti Sanon

Kriti Sanon Love-life: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनॉन (Kriti Sanon) अपने एक्टिंग करियर के साथ-साथ पर्सनल लाइफ के कारण भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। कुछ दिनों पहले तक कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि कृति सेनॉन साउथ सुपरस्टार प्रभास को डेट कर रही हैं। हालांकि प्रभास और कृति सेनॉन ने रिलेशनशिप में होने की खबरों पर कभी खुलकर बात नहीं की। हाल ही में कृति सेनॉन की एक मिस्ट्री मैन के साथ फोटो सामने आई है। इस फोटो को देखने के बाद लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दी हैं कि कृति सेनॉन इस शख्स के साथ रिश्ते हैं। बता दें यह शख्स यूके बेस्ड इंटरप्रेन्योर बताया जा रहा है।

रेडिट पर एक पोस्ट में दावा किया गया है कि कृति सेनॉन शायद रिलेशनशिप में हैं। एक मिस्ट्री मैन के साथ फोटो वायरल होने के बाद उनकी लव-लाइफ सुर्खियों में आ गई है। बता दें इस शख्स का नाम कबीर बहिया बताया जा रहा है। वो साक्षी धोनी का रिश्तेदार हैं। कबीर बहिया ब्रिटेन में रहते हैं और उनके पिता इंग्लैंड में एक बड़े बिजनेसमैन हैं। इससे पहले कबीर को कई बार महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी धोनी के साथ देखा गया है। इस नए साल पर कृति सेनॉन की बहन नुपुर सेनॉन भी उनके साथ दुबई में थीं। बता दें इन खबरों पर अभी तक कृति सेनॉन ने कोई रिएक्शन नहीं दिया है।

बता दें लंदन की सड़कों पर इस शख्स के हाथों में हाथ डाले घूम रही लड़की को कृति सेनॉन बताया जा रहा है। हालांकि इस तस्वीर में दोनों में से किसी का भी चेहरा नहीं दिखाई दे रहा है। वर्कफ्रंट की बात करें तो कृति सेनॉन को हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में देखा गया था। फिल्म में उन्होंने एक रोबोट का रोल प्ले किया था।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article