बॉलीवुड

'धुरंधर' में अक्षय कुमार को ऑफर हुआ था बड़ा रोल !! खिलाड़ी कुमार ने बताई सच्चाई

Dhurandhar Offered to Akshay Kumar: हाल ही में हुए एक इवेंट के दौरान अक्षय कुमार से फिल्म 'धुरंधर' का हिस्सा बनने को लेकर सवाल किया गया तो खिलाड़ी कुमार ने कहा कि मेकर्स को लग रहा था कि वो मुझे इस मूवी में लें, इसलिए मैं इसमें नहीं था।

Image

Pic Credit: Instagram

Dhurandhar Offered to Akshay Kumar: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) इन दिनों अपनी आने वाली हॉरर कॉमेडी मूवी 'भूत बंगला' (Bhooth Bangla) के प्रमोशन में लगे हुए हैं। यह फिल्म 10 अप्रैल के दिन दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव, मिथिला पालकर और वामिका गब्बी सहित कई कलाकार अलग-अलग भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस मूवी का प्रचार करते हुए अक्षय कुमार ने आदित्य धर (Aditya Dhar) के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) ऑफर होने की असली सच्चाई बताई।

हाल ही में इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में हिस्सा लेकर अक्षय कुमार ने बताया कि दर्शकों का नजरिया समय-समय पर कैसे बदलता रहता है। उन्होंने फिल्म 'धुरंधर' का उदाहरण लेकर कहा, 'यह एक धांसू एक्शन फिल्म है। पूरी फिल्म में मारधाड़ और खूनखराबा है। लोगों की यह पसंद आई और इसे खूब एन्जॉय भी किया। रणवीर सिंह ने बतौर हीरो इंटेंस एक्शन सीन्स भी किए हैं। फिल्म में उनकी एनर्जी साफ देखी गई। वो अपने साथ 'एंग्री यंग मैन' की छवि लेकर आए हैं। इसलिए चीजें बदलती रहती हैं। अब यह समय हॉरर कॉमेडी का है। लोगों को इस तरह की फिल्में पसंद आ रही हैं। स्त्री बहुत बड़ी हिट साबित हुई। हमेशा चीजें बदलती रहती हैं और हम नहीं जानते कि लोगों का क्या पसंद आए।' (इसे भी पढ़ें: Dhurandhar 2 advance Booking: रणवीर सिंह की फिल्म के बिके 4 लाख से ज्यादा टिकट्स, इतना हुआ कलेक्शन)

'धुरंधर' का हिस्सा बनने को लेकर सवाल किए जाने पर अक्षय कुमार ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि आदित्य ने ऐसा सोचा था, इसलिए मुझे यह नहीं मिली।' अक्षय कुमार ने यह क्लियर कर दिया है कि आदित्य धर ने 'धुरंधर' के लिए उन्हें सोचा नहीं था। बताते चलें रणवीर सिंह की 'धुरंधर' की सफलता के बाद इसके दूसरे पार्ट यानी 'धुरंधर: द रिवेंज' का इंतजार दर्शक बड़ी बेताबी से कर रहे हैं। यह फिल्म 19 मार्च को रिलीज होने जा रही है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article