बॉक्स ऑफिस

Dhurandhar 2 advance Booking: रणवीर सिंह की फिल्म के बिके 4 लाख से ज्यादा टिकट्स, इतना हुआ कलेक्शन

Dhurandhar 2 advance Booking: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह किन स्पाई थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' को बड़े परदे पर देखने का क्रेज लोगों के अंदर कम नहीं हो रहा है। अब जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक इस मूवी ने एडवांस बुकिंग के मामले में नया रिकॉर्ड हासिल कर लिया है।

Image

Pic Credit: Ranveer Singh/Instagram

Dhurandhar 2 advance Booking: आदित्य धर के निर्देशन में बनी स्पाई थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' में रणवीर सिंह को अहम भूमिका में देखने के लिए हरकोई बेताब है। साल 2026 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक 'धुरंधर 2' 19 मार्च को रिलीज होने जा रही है। इस मूवी को रिलीज को रिलीज होने में बस कुछ ही बाकी रह गए हैं। 'धुरंधर 2' रिलीज से चार दिन पहले ही प्री-सेल्स के जरिए बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ना शुरू कर चुकी है। शनिवार सुबह मेकर्स ने फिल्म की ओपनिंग डे के लिए एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है। वहीं दूसरी ओर प्री-सेल्स में भी जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है।

'धुरंधर 2' ने रिलीज से पहले की इतने करोड़ की कमाई

रणवीर सिंह स्टारर की रविवार सुबह से ही पहले दिन के लिए धांसू एडवांस बुकिंग दर्ज करा रही है। 24 घंटों के भीतर ही 'धुरंधर 2' ने 1.5 लाख से अधिक टिकट बेच दिए हैं। एडवांस बुकिंग से इस मूवी ने पहले ही 15.74 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। अगर 8 करोड़ रुपये की ब्लॉक बुकिंग को हटा दिया जाए तो एडवांस बुकिंग से जो कमाई हुई है, वो 7.80 करोड़ रुपये है। इस कमाई का बड़ा हिस्सा फिल्म ने हिंदी वर्जन से किया है जबकि 1.41 लाख टिकटों की बिक्री से 7.61 करोड़ रुपये है। (इसे भी पढ़ें: अनुष्का शेट्टी बिजनेसमैन से करने जा रही हैं शादी !! इंटरनेट पर उड़ीं अफवाहें)

इसमें डॉल्बी सिने जैसे स्पेशल फॉर्मेट शामिल नहीं हैं, जिसने 107 टिकट बेचकर 77,750 रुपये कमाए हैं। आईमैक्स ने 581 टिकट बेचकर 6.26 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। हिंदी वर्जन के बाद डब किया गया तेलुगु वर्जन आया, जिसने 5,250 टिकट बेचकर 6.38 लाख रुपये कमाए लिए हैं। तमिल वर्जन ने 3,967 टिकटों की बिक्री से 4.56 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। इसके बाद मलयालम डब वर्जन में 62 टिकटों की बिक्री से 11,773 लाख रुपये कमाए और कन्नड़ डब वर्जन ने केवल सात टिकटों की बिक्री से 1,400 लाख रुपये कमाए हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article