Akshay Kumar's Cuts John Abraham's Scenes: साल 2005 में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और जॉन अब्राहम (John Abraham) की कॉमेडी फिल्म 'गरम मसाला' रिलीज हुई थी। इस मूवी में अक्षय-जॉन की एक्टिंग ने दर्शकों को दीवाना बना दिया था। इस समय कई रिपोर्ट्स में बार-बार यह दावा किया जा रहा है कि 'गरम मसाला' (Garam Masala) में जॉन अब्राहम के सीन्स को अक्षय कुमार ने कटवा दिया था। इस खबर ने अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम के फैन्स की नींद उड़ा दी है। ऐसे में अब इन खबरों पर 'गरम मसाला' के डायरेक्टर प्रियदर्शन ने लोगों के बीच सच्चाई को उजागर किया है।
2005 में जब 'गरम मसाला' रिलीज हुई थी तब खबरें वायरल हुई थी कि अक्षय ने जॉन का स्क्रीन टाइम को घटाने के लिए उनके सीन्स फिल्म से कटवा दिए थे। फिल्मफेयर से बात करते हुए डायरेक्टर प्रियदर्शन ने बताया कि ऐसा कुछ नहीं हुआ था। प्रियदर्शन ने कहा, 'मैं बेवकूफ हूं क्या? जो अपने एक्टर को फिल्म बनाने दूंगा। यह केवल पत्रकार द्वारा बनाई गई बस एक कहानी है। यह केवल एक पब्लिसिटी स्टंट हो सकता है। मैं किसी भी एक्टर को अपनी मनमानी करने नहीं देता हूं।'
प्रियदर्शन ने आगे कहा, 'अक्षय कुमार ने कभी भी जॉन अब्राहम के काम में दखल नहीं दी। मैं जॉन के हमेशा से ही टच में हूं और उन्होंने कभी भी अक्षय को लेकर इस तरह की बात मेरे सामने नहीं की। पता नहीं ये अफवाहें कौन लोग फैलाते हैं।' बता दें प्रियदर्शन इन दिनों अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी मूवी 'भूत बंगला' के निर्देशन में व्यस्त हैं। इसके अलावा वो जल्द ही फिल्म 'हेरा फेरी 3' का निर्देशन करते दिखाई देंगे, जो इस समय सुर्खियों में बनी हुई है
