बॉलीवुड

IPL 2024: 'केकेआर' बनाम 'एसआरएच' मैच के दौरान स्टैंड्स में स्मोकिंग करते दिखे Shah Rukh Khan, फोटो हुई वायरल

Shah Rukh Khan Smoking in The Stands: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को कल कोलकाता के ईडन गार्डन्स में अपनी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को चीयर करते हुए देखा गया। इस दौरान स्टैंड्स से उनकी एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें शाहरुख खान स्मोक करते नजर आ रहे हैं।

Image

Shah Rukh Khan

Shah Rukh Khan Smoking in The Stands: साल 2024 में आईपीएल के 17वें सीजन की शुरुआत हो गई है। शनिवार की रात बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) का सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के साथ तीसरा मुकाबला था। दिलचस्प बात यह है कि कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को 4 रन से हराकर बड़ी जीत दर्ज की। इस दौरान कोलकाता के ईडन गार्डन्स में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) भी अपनी टीम केकेआर को चीयर करने पहुंचे थे। ऐसे में अब शाहरुख खान की स्टैंड्स से एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमे उन्हें स्मोक करते हुए देखा जा सकता है।

कोलकाता के ईडन गार्डन्स में शाहरुख खान का उनके फैन्स भी दिल खोलकर स्वागत किया। जब शाहरुख स्टैंड से मैच को एन्जॉय कर रहे थे, तब उनकी सिगरेट पीते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की गईं। उन्होंने स्टैंड से फैन्स को फ्लाइंग किस भी दिया। केकेआर के जीतने पर शाहरुख खान बेहद खुश दिखाई दिए। मैच खत्म होने के बाद शाहरुख खान मैदान पर उतरे और उन्होंने खिलाड़ियों के साथ बातचीत की।

वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान ने साल 2023 में 'पठान', 'जवान' और 'डंकी' जैसी तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। उम्मीद नहीं थी कि शाहरुख खान की ये तीनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धांसू रिकॉर्ड बनाने में सफल रहीं। खबरें हैं कि अब शाहरुख खान को जल्द ही फिल्म 'पठान 2' में देखा जाएगा। इसके अलावा उनके पास सुजॉय घोष की एक फिल्म है, जिसमें शाहरुख खान को बेटी सुहाना के साथ देखा जाएगा।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article