Anushka Sharma in IPL 2024: कल शुक्रवार से आईपीएल 2024 की शुरुआत हो गई है। सबसे पहला मैच चेन्नई और बेंगलुरु के बीच हुआ। मैच तो काफी दिलचस्प था लेकिन फैंस ने अनुष्का शर्मा( Anushka Sharma) को काफी मिस किया। जोकि हर बार अपनी पति और क्रिकेटर विराट कोह( Virat Kohli) को सपोर्ट करने जरूर आती थी। ऐसा बहुत कम हुआ है जब अनुष्का ने विराट के किसी मैच में उन्हें चीयर न किया हो। कल के मैच में तो वह नजर नहीं आई लेकिन अब खबर सामने आ रही है कि वह जल्द ही भारत आ सकती हैं और मैच में भी नजर आ सकती है।
अभिनेत्री ने पिछले महीने अपने बेटे अकाय कोहली( Akaay Kohli) का स्वागत किया और यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि अनुष्का अपने बच्चों के साथ घर पर अधिक समय बिता रही हैं। हालांकि, एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अनुष्का अपने बेटे के जन्म के बाद आरसीबी मैच के दौरान अपनी पहली उपस्थिति दर्ज करा सकती हैं। सूत्रों की मानें तो अनुष्का आईपीएल 2024 के आरसीबी मैच में भाग ले सकती हैं। “अनुष्का आईपीएल मैचों के दौरान भारत वापस आने की योजना बना सकती हैं, अनुष्का जो कि विराट की सबसे मजबूत समर्थक रही हैं, वह आईपीएल मैचों में से किसी एक में उन्हें चीयर करने के लिए आ सकती हैं, क्योंकि आज तक के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ है कि अनुष्का ने पति विराट के किसी भी मैच में भाग नहीं लिया हो। तो स्वाभाविक रूप से इस बार भी आप उसे देख पाएंगे।
बताते चले कि अकाय लगभग डेढ़ महीने का हो गया है इतने दिन के बाद एक नवजात शिशु की मां लंबा ट्रेवल कर सकती है । अकाय का जन्म 15 फरवरी को हुआ था और वह इस समय अपनी मां और बहन वामिका कोहली के साथ लंदन में हैं। विराट की पूरी फैमिली लंदन में है। खबरे तेज हैं कि अनुष्का जल्द ही इंडिया वापिस आ सकती है।
