बॉलीवुड

Airforce Day: वायुसेना के शौर्य को द‍िखाती हैं ये बॉलीवुड फ‍िल्‍में, धर्मेंद्र से लेकर जान्हवी तक बनीं पायलट!

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 8, 2022, 10:30 AM IST

Indian Airforce Day: भारत के मान, सम्मान और गौरव को अनंत ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाले वायु सेना के वीर सपूतों के सम्मान में 8 अक्टूबर को भारतीय वायुसेना दिवस मनाया जाता है। वायुसेना की शौर्यगाथा और पराक्रम को पर्दे पर कई बार दिखाया गया है।

Image

Airforce Day: वायुसेना के शौर्य को द‍िखाती हैं ये बॉलीवुड फ‍िल्‍में, धर्मेंद्र से लेकर जान्हवी तक बनीं पायलट!

Indian Airforce Day: भारत के मान, सम्मान और गौरव को अनंत ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाले वायु सेना के वीर सपूतों के सम्मान में 8 अक्टूबर को भारतीय वायुसेना दिवस मनाया जाता है। माँ भारती के रक्षा के लिए आपकी कर्तव्यनिष्ठा पर हमें गर्व है। यही वजह है कि वायुसेना की शौर्यगाथा और पराक्रम को पर्दे पर कई बार दिखाया गया है। तमाम ऐसी बॉलीवुड फिल्में हैं जो वायुसेना के अभियानों पर आधारित हैं। आइये एक नजर डालते हैं ऐसी है फिल्मों पर-

airforce day 6

airforce day 6

तेजस (Tejas)

बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत भी जल्द ही एयरफोर्स के अधिकारी के किरदार में नजर आएंगी, वो फिल्म तेजस में फाइटर पायलट का किरदार निभा रही हैं। इस फिल्म की चर्चा काफी समय से हो रही है और ये जल्द रिलीज होने को तैयार है।

airforce day 5

airforce day 5

भुज (Bhuj)

अभिनेता अजय देवगन भी पर्दे पर पायलट बनकर नजर आ चुके हैं। वह फिल्म भुज में एयरफोर्स के अधिकारी के रोल में दिखाई दिए थे। ये फिल्म 1971 की भारत पाक लड़ाई पर आधारित थी।

airforce day 3

airforce day 3

संगम (Sangam)

बॉलीवुड सुपरस्टार राज कपूर की फिल्म 'संगम' फ्लाइट लेफ्टिनेंट सुंदर खन्ना की कहानी थी। राज कपूर ने इसमें अभिनय भी किया था और फिल्म में वैजयन्ती माला और राजेन्द्र कुमार अहम भूमिकाओं में थे। ये फिल्म 1964 में रिलीज हुई थी।

airforce day 4

airforce day 4

ललकार (Lalkar)

मशहूर डायरेक्टर रामानंद सागर द्वारा लिखित यह फ‍िल्‍म हिंदी के उपन्यास पर आधारित थी। साल 1972 में रिलीज हुई इस फिल्म में धर्मेंद्र (Dharmendra) और राजेंद्र कुमार ने इंडियन एयर फोर्स ऑफिसर की भूमिका निभाई थी।

airforce day

airforce day

हिंदुस्‍तान की कसम (Hindustan Ki Kasam)

1973 में आई इस फिल्म को चेतन आनंद ने डायरेक्ट किया था। यह फ‍िल्‍म साल 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान इंडियन एयरफोर्स की भूमिका पर आधारित थी। फिल्म ने प्रिया राजवंश और राज कुमार लीड रोल में थे।

airforce day 2

airforce day 2

मौसम (Mausam)

शाहिद कपूर और सोनम कपूर की इस फिल्म में शाहिद ने भारतीय वायु सेना के एक जवान की भूमिका निभाई थी। इस फ‍िल्‍म में शाहिद और सोनम की प्रेम कहानी भी दिखाई गई साथ ही बाबरी मस्जिद के विध्वंस और मुंबई दंगों को भी दर्शाया गया। पंकज कपूर के निर्देशन में बनी ये फिल्म साल 2011 में रिलीज हुई थी।

airforce day 1

airforce day 1

गुंजन सक्‍सेना (Gunjan Saxena)

हाल ही में रिलीज हुई ये फिल्म इंडियन एयरफोर्स की पहली महिला पायलट गुंजन सक्सेना की जिंदगी पर आधारित है जिसमें जान्हवी कपूर ने लीड रोल अदा किया था। इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी ने गुंजन सक्सेना के पिता का किरदार निभाया था और इसे काफी पसंद किया गया था।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article