बॉलीवुड

India vs Australia ICC World Cup 2023 Final: सलमान खान ने लोगों को दिलाया भरोसा, बोले 'इंशाअल्लाह कल इंडिया जीत जाएगी...'

Salman Khan on ICC World Cup 2023: सलमान खान (Salman Khan) ने हालिया रिलीज हुई फिल्म 'टाइगर 3' (Tiger 3) की सफलता को लेकर बड़ी बात कही। इस दौरान उन्होंने आईसीसी वर्ल्डकप में भारत के प्रदर्शन को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि इंशाअल्लाह, कल इंडिया जीत जाएगी।

Image

Salman Khan

Salman Khan on ICC World Cup 2023: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान इन दिनों अपनी हालिया रिलीज हुई फिल्म 'टाइगर 3' (Tiger 3) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की है। 'टाइगर 3' की सफलता को देखने के बाद सलमान खान ने मीडिया से बातचीत की। सलमान खान ने आईसीसी वर्ल्डकप 2023 में इंडिया के प्रदर्शन को लेकर भी बात की। सलमान खान (Salman Khan) आईसीसी विश्व कप 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की जीत को लेकर एकदम क्लियर हैं। मीडिया से बातचीत में उन्होंने मेन इन ब्लू और अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'टाइगर 3' के कलेक्शन के बारे में भी बात की।

बता दें भारत ने न्यूजीलैंड को 70 रनों से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी, जो 19 नवंबर को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं मोहम्मद शमी ने 6 मैचों में 23 विकेट लिए हैं। सलमान खान इंडिया को लेकर बात करते हुए कहा, 'भारत एक के बाद एक मैच जीत रहा है और इसके बावजूद हमारी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है। इंशाअल्लाह, कल इंडिया जीत जाएगी और आप लोग सिनेमाघरों में वापस आएंगे।'

सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' दुनिया भर में लगभग 300 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है। फिल्म में इमरान हाशमी और कटरीना कैफ भी लीड रोल में हैं। सलमान और कटरीना की जोड़ी फैन्स को बड़े पर काफी पसंद आई है। उम्मीद की जा रही है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये कारोबार कर लेगी

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article