बॉलीवुड

Imran Khan और Genelia Deshmukh 15 सालों बाद फिर आए साथ, 'जाने तू या जाने ना 2' की हो रही है तैयारी?

Imran Khan Genelia Deshmukh Come Together Post 15 Years: 'जाने तू या जाने ना' के जरिए सबका दिल जीतने वाले इमरान खान और जेनेलिया देशमुख एक बार फिर से साथ नजर आए हैं, जिसे लेकर लोगों के बीच 'जाने तू या जाने ना 2' की अटकलें लगनी शुरू हो गई हैं।

Image

जेनेलिया देशमुख और इमरान खान साथ आए नजर

Imran Khan Genelia Deshmukh Come Together Post 15 Years: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर इमरान खान लंबे वक्त से बड़े पर्दे से दूर हैं। हर कोई उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहा है, लेकिन इमरान खान (Imran Khan) ने अपने कमबैक के बारे में अभी कहा नहीं है। लेकिन खास बात तो यह है कि वह हाल ही में 'जाने तू या जाने ना' को-स्टार जेनेलिया देशमुख (Genelia Deshmukh) के साथ नजर आए, जिसे लेकर लोगों की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई है।

इमरान खान (Imran Khan) और जेनेलिया देशमुख की ये तस्वीर एक सोशल मीडिया यूजर ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से साझा की थी, जिसके कैप्शन में यूजर ने लिखा था, "इन दोनों से मिलकर हमेशा ही अच्छा लगता है।" फोटो में जेनेलिया और इमरान खान के चेहरे पर मुस्कान देखने लायक रही। इस फोटो के वायरल होते ही फैंस के बीच खलबली मच गई। खासकर रेडिट डॉट कॉम पर फोटो को लेकर लोगों ने अटकलें लागनी भी शुरू कर दीं।

इमरान खान (Imran Khan) और जेनेलिया देशमुख की तस्वीर को देख एक यूजर ने लिखा, "अगर 'जाने तू या जाने ना' बनती है तो मुझसे ज्यादा खुश और कोई नहीं होगा।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "अगर दोनों साथ में काम करते हैं तो मैं खुशी के मारे जोर से चीखने वाली हूं।" बता दें कि इमरान खान और जेनेलिया देशमुख (Genelia Deshmukh) की जोड़ी को 'जाने तू या जाने ना' में खूब पसंद किया गया था। फिल्म से इतर दोनों अभी भी एक-दूजे के काफी अच्छे दोस्त हैं। जेनेलिया ने अपने इंटरव्यू में बताया था कि उनकी और इमरान खान की बातचीत होती रहती है। साथ ही दोनों के बच्चे भी एक ही स्कूल में पढ़ते हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article