बॉलीवुड

Ikkis Audience Review: आंखों में आंसू दे गए धर्मेंद्र, दर्शकों को अगस्त्य-सिमर का काम भी आ रहा है पसंद

Ikkis Audience Review: सिनेमाघरों में अगस्त्य नंदा और सिमर भाटिया की नई फिल्म इक्कीस रिलीज हो चुकी है, जिसमें धर्मेंद्र भी हैं। नए साल के मौके पर दर्शक फिल्म इक्कीस देखने के लिए लगातार पहुंच रहे हैं। ये फिल्म धर्मेंद्र के फैंस के लिए बेहद खास है क्योंकि ये हीमैन की आखिरी मूवी है, जिसे उन्होंने शूट किया था।

Image

Image Source: Ikkis Movie

Ikkis Audience Review: बॉलीवुड डायरेक्टर श्रीराम राघवन की नई फिल्म इक्कीस सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, जिसमें अगस्त्य नंदा और सिमर भाटिया जैसे ने कलाकार दिखाई दे रहे हैं। फिल्म इक्कीस अगस्त्य और सिमर की डेब्यू मूवी है, जिसमें बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र और जयदीप अहलावत के अहम रोल हैं। इक्कीस से पहले अगस्त्य ने आर्चीज जैसा ओटीटी प्रोजेक्ट किया था, जिसे दर्शकों से कुछ खास रिस्पांस नहीं मिला था लेकिन इक्कीस से उन्होंने दर्शकों के बीच में हलचल पैदा कर दी है। सुबह-सुबह फिल्म इक्कीस देखने के लिए पहुंचे दर्शक इसे काफी अच्चा रिस्पांस दे रहे हैं। (इसे भी पढ़ें: KBC 17: अमिताभ बच्चन ने खींची नाती अगस्त्य नंदा की टांग, धर्मेंद्र को याद करके आंखें हुईं नम)

दर्शकों को पसंद आ रही है अगस्त्य, सिमर, धर्मेंद्र और जयदीप की इक्कीस

नए साल के मौके पर सुबह-सुबह फिल्म इक्कीस देखने के लिए पहुंचे दर्शक बिल्कुल भी निराश नहीं हो रहे हैं। थिएटर्स से सामने आ रहे रिएक्शन्स की मानें तो डायरेक्टर श्रीराम राघवन ने इक्कीस के माध्यम से भारत-पाकिस्तान जंग की एक अलग कहानी पेश की है, जिसमें सेना के शौर्य के साथ-साथ आम लोगों का दर्द भी दिखाया गया है। फिल्म इक्कीस न केवल अरुण खेत्रपाल की कहानी दर्शकों के सामने पेश करती है बल्कि उनके बूढ़े पिता का दर्द भी पर्दे पर उकेरती है, जिसे देखकर आंखें नम हो उठती हैं। (इसे भी पढ़ें: Ikkis Box Office Collection Day 1: 'इक्कीस' ने ओपनिंग डे पर ही 'धुरंधर' के आगे टेके घुटने, पहले दिन होगी इतनी कमाई)

दर्शकों को फिल्म में नए-नवेले कलाकारों अगस्त्य और सिमर का काम तो पसंद आ ही रहा है, उसके साथ-साथ उन्हें जयदीप की एक्टिंग भी प्रभावित कर रही है। हालांकि फिल्म इक्कीस की हाईलाइट धर्मेंद्र हैं, जिन्होंने भारतीय वीर जवान अरुण खेत्रपाल के पिता का किरदार प्ले किया है। दर्शकों का कहना है कि जब-जब स्क्रीन पर धर्मेंद्र आते हैं, उनकी आंखें नम हो जाती हैं।

फिल्म इक्कीस को जिस तरह का रिस्पांस दर्शकों से मिल रहा है, उसे देखते हुए ये कहा जा सकता है कि ये मूवी वीकेंड में अच्छी उछाल दर्ज कराएगी। नए साल के दिन भले ही इसे सीमित दर्शक मिलें लेकिन शुक्रवार, शनिवार और रविवार के दिन ये मूवी चौंकाने वाले आंकड़े पेश कर सकती है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article