Big B trolled Agastya Nanda: बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन जब-जब केबीसी के सेट पर होते हैं, उनका सेंस ऑफ ह्यूमर अलग लेवल पर पहुंच जाता है। उनके सामने हॉट सीट पर बैठने वाला इंसान यही सोचता है कि बिग बी की बातों का क्या जवाब दिया जाए और इसकी वजह से दर्शकों की चांदी हो जाती है। बिग बी के सामने इस दफा थे उनके ही नाती अगस्त्य नंदा जिनकी नई फिल्म इक्कीस सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। वो केबीसी 17 के मंच पर अपनी मूव का प्रमोशन करने के लिए आए थे। बिग बी ने शो के दौरान अपने नाती अगत्स्य के खूब मजे लिए और इस काम में अक्षय कुमार की भांजी सिमर ने उनका खूब साथ दिया जो फिल्म इक्कीस से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। (इसे भी पढ़े: Jiya Shankar के माथे को चूमता दिखा मिस्ट्रीमैन... Fukra Insaan फ्री-फोकट में हुए बदनाम)
Image Source: KBC 17
बिग बी ने शो की शुरुआत फिल्म इक्कीस की टीम के स्वागत के साथ की, जिसके बाद वो तुरंत ही अगस्त्य की खिचाई करने पर आ गए। अगस्त्य नंदा ने अपनी को-स्टार सिमर को हॉट सीट पर बैठने में मदद की और उनका दुपट्टा उठाकर सही जगह रखा। बिग बी ने ये बात नोटिस कर ली और अगस्त्य के बैठते ही उन्होंने टांग खीचते हुए कहा कि "आपने जिस तरह से सिमरन का दुपट्टा सही जगह पर रखा, वो देखकर हमें काफी अच्छा लगा। जिंदगी में पहली बार आपने ऐसा किया है... इसके पीछे क्या वजह हो सकती है।" बिग बी के मुंह से ये शब्द निकलने की देर थी कि अगस्त्य नंदा का चेहरा लाल हो गया और बाकी सब लोग हंसने लगे। (इसे भी पढ़ें: शिल्पा शिंदे के बाद सौम्या टंडन बतौर अनीता करेंगी 'भाभी जी घर पर हैं 2.0' में वापसी! खुद बताया सच)
इसके बाद बिग बी ने सिमर से बात की और उन्होंने खुलासा किया कि अगस्त्य ने उन्हें काफी डरा रखा था लेकिन सेट पर वो जिस तरह से उनके साथ पेश आ रहे हैं वो उन्हें काफी अच्छा लग रहा है। इसके बाद बिग बी ने सिमर के साथ मिलकर अगस्त्य की फिर से फिरकी ली और पूछा कि आपने ऐसा क्यों किया? अगस्त्य के पास सिमर और बिग बी की बातों का कोई जवाब नहीं था।
अगस्त्य को निरुत्तर देखकर सिमर को थोड़ी दया आ गई, जिसके बाद उन्होंने कहा कि वैसे अगस्त्य ने उनका शूटिंग के दौरान और केबीसी 17 के सेट पर काफी ख्याल भी रखा है। बिग बी ने इस पर दोनों के मजे ले लिए और कहा "ओह हो... अच्चा ऐसा करते हैं आप... क्या बात है।"
बिग बी ने केबीसी 17 के मंच पर किया धर्मेंद्र को याद
सिमर और अगस्त्य की खिंचाई के साथ-साथ बिग बी ने अपने दोस्त और बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र को भी याद किया। धर्मेंद्र ने साल 2025 के आखिर में अपनी अंतिम साल ली और दुनिया से विदा लेकर चल बसे। फिल्म इक्कीस धर्मेंद्र की आखिरी मूवी है। बिग बी ने केबीसी 17 के मंच से बॉलीवुड के हीमैन को सलाम किया और उन्हें याद किया। बिग बी ने धर्मेंद्र के बारे में बात करते हुए कहा कि वो सिर्फ एक शख्स नहीं थे बल्कि एक अहसास थे। केबीसी 17 के मंच पर मौजूद सभी लोग बिग बी के मुंह से ये बातें सुनकर भावुक हो उठे
