बॉलीवुड

Ind Vs Pak : सलमान खान ने बढ़ाया शुभमन गिल का हौसला, बोले- खेलो कॉन्फिडेंस के साथ..

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Oct 14, 2023, 05:33 PM IST

भारत पाकिस्तान के बीच मैच शुरू हो चुका है। हर भारतीय टीम इंडिया की जीत की दुआ कर रहा है। एक्टर सलमान खान भी भारतीय टीम का हौसला बढ़ाने के लिए अहमदाबाद पहुंचे हैं। स्टार स्पोर्ट्स के स्टूडियों से भाईजान ने क्रिकेटर शुभमन गिल के लिए खास मैसेज दिया है।

Image

Salman Khan- Shubhman Gill (credit pic: instagram)

World Cup 2023: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत- पाकिस्तान का मैच शुरू हो गया है। मैच देखने के लिए कई बॉलीवुड स्टार्स अहमदाबाद पहुंचे हैं। इस लिस्ट में सलमान खान (Salman Khan) का नाम भी शामिल है। सलमान टीम इंडिया को सपोर्ट करने के लिए पहुंचे हैं। सलमान स्टार स्पोर्ट्स के स्टूडियों से टीम इंडिया का हौसला बढ़ा रहे हैं। एक्टर ने कहा, 'मैं जानता हूं कि टीम इंडिया पर बहुत ज्यादा प्रेशर है। लेकिन उन्हें बिना किसी टेंशन के फुल कॉन्फिडेंस से खेलना चाहिए। प्रेशर तो बहुत होगा। पर टीम अच्छा खेलो और स्टेडियम के बाहर मारो'।

शुभमन गिल का यूं बढ़ाया हौसला

एक्टर ने क्रिकेटर शुभमन गिल के लिए खास मैसेज दिया है। उन्होंने कहा, 'शुभमन गिल को खेलना है और बहुत अच्छा खेलना है'। एक्टर ने बताया कि किसी का भाई किसी की जान के क्लाइमेक्स के दौरान उन्हें कोविड और डेंगू दोनों हुआ था। एक्टर ने आगे कहा,' वो जवान है। मुझे लगता है उन्हें खेलना चाहिए'। आपको बता दें कि शुभमन गिल डेंगू से रिकवर होकर फील्ड पर वापस आ गए है। आज आम जनता से लेकर सेलेब्स तक भारत- पाकिस्तान मैच पर निगाहें टिकाए बैठे हैं। हर भारतीय टीम इंडिया की जीत की दुआ कर रहा है।

सलमान खान के अलावा मैच देखने के लिए अनुष्का शर्मा, अरिजीत सिंह, सुनिधि चौहान, शंकर महादेवन, वरुण धवन समेत कई सेलेब्स पहुंचे हैं। दोनों देशों के खिलाड़ियों के लिए ये मैच जीतना जरूरी है। भारत ने टॉस जीतकर पाकिस्तान के खिलाफ बॉलिंग करने का फैसला लिया है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article