बॉक्स ऑफिस

'Jana Nayagan' की कमाई में आई बड़ी गिरावट, Thalapathy Vijay ने 14वें दिन कमाए इतने करोड़

Jana Nayagan Box Office Day 14: थलापति विजय की फिल्म 'जना नायगन' की कमाई में अब बड़ी गिरावट देखने को मिली है। आइए देखते हैं इस मूवी ने 14वें दिन कितने करोड़ रुपये कमाए हैं।

Image

यहां देखिए थलापति विजय की फिल्म का टोटल कलेक्शन (Pic Credit: Instagram)

Jana Nayagan Box Office Day 14: साउथ सुपरस्टार और पॉलिटिशियन थलापति विजय की पॉलिटिकल एक्शन थ्रिलर फिल्म 'जना नायगन' (Jana Nayagan) 23 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। शुरुआत में फिल्म को साल 2026 की शुरुआत में रिलीज किया जाना था लेकिन सेंसर बोर्ड से समय पर मंजूरी नहीं मिलने के कारण इसकी रिलीज कई बार टल गई। आखिरकार फिल्म 23 जुलाई को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई और अब इसे सिनेमाघरों में 14 दिन पूरे हो चुके हैं। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक दूसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई धीमी पड़ गई है। 14वें दिन 'जना नायगन' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में अच्छी-खासी गिरावट देखने को मिली। आइए देखते हैं इस मूवी का टोटल कलेक्शन कितना हुआ है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'Spider Man Brand New' की हुई बल्ले-बल्ले, 7 दिनों में 'Toy Story 5' को चटाई धूल)

14वें दिन कमाई में आई गिरावट

'जना नायगन' पहले ही दुनियाभर में 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। फिल्म ने भारत के साथ-साथ विदेशों में भी शानदार प्रदर्शन किया है और यह साल 2026 की सबसे सफल तमिल फिल्मों में शामिल हो गई है। 14वें दिन यानी बुधवार को यह मूवी घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1.8 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही है। 13वें दिन के मुकाबले बुधवार को फिल्म ने 14.3% की गिरावट दर्ज कराई है। मंगलवार को यह कलेक्शन 2.1 करोड़ रुपये रहा था। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Shivangi Joshi के जबड़े से Shreya Kalra ने निकाली Lock Upp 2 की ट्रॉफी, रो-रोकर Harshad Chopda का हुआ बुरा हाल)

'जना नायगन' में थलापति विजय की टक्कर बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल से देखने को मिल रही है। दोनों की एक्टिंग ने दर्शकों को काफी इम्प्रेस किया है। इस मूवी में पूजा हेगड़े, ममिता बैजू, प्रकाश राज, प्रियामणि, गौतम वासुदेव मेनन और नारायण सहित कई कलाकार अलग-अलग भूमिकाओं में दिखाई दे रहे हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article