Huma Qureshi-Rachit Singh: बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी (Huma Qureshi) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ के चलते चर्चा में बनी हुई है। कहा जा रहा है कि हुमा कुरैशी रचित सिंह संग रिश्ते में हैं। दोनों की डेटिंग की अफवाहें इंटरनेट पर बड़ी तेजी से फैल रही हैं। पार्टीज और इवेंट्स में हुमा कुरैशी और रचित सिंह को कई बार साथ में देखने के बाद लोगों ने इनके रिलेशनशिप में होने के कयास लगाने शुरू कर दिए थे। हालांकि अभी तक हुमा कुरैशी और रचित सिंह (Rachit Singh) ने अफेयर्स की अफवाहों की पुष्टि नहीं की। वहीं दूसरी ओर ऐसी भी खबरें हैं कि दोनों ने सगाई कर ली है और इस कपल ने अपने रिश्ते को अगले पड़ाव पर ले जाने का फैसला कर लिया है।
इस महीने में शादी करेंगे हुमा-रचित
हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार हुमा कुरैशी और रचित सिंह साल 2026 में शादी कर सकते हैं। बाताया जा रहा है कि इस कपल के अक्टूबर के आखिर या नवंबर में शादी के बंधन में बंधने की उम्मीद है। शादी की तैयारियां हुमा कुरैशी और रचित सिंह ने शुरू कर दी हैं। कपल की ओर से इन खबरों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पोर्टल से जुड़े सूत्र के मुताबिक हुमा कुरैशी शादी के बाद के एक शानदार पार्ट भी होस्ट कर सकती हैं। इस शादी में दोनों के परिवार के लोग और क्लोज फ्रेंड्स ही शामिल होंगे। (इसे भी पढ़ें: 2026 की 6th हाईएस्ट वीकेंड ओपनर बनी 'राजा शिवाजी', 'धुरंधर 2'-'बॉर्डर 2' का नहीं टूटा रिकॉर्ड)

Huma Qureshi
सुनने में आ रहा है कि हुमा कुरैशी बॉलीवुड सेलेब्स के लिए मुंबई में शादी के बाद रिसेप्शन पार्टी दे सकती हैं। हुमा कुरैशी और रचित सिंह ने सितंबर 2025 में अमेरिका में सगाई की थी। उनकी सगाई का फंक्शन कथित तौर पर एक सादा और सिंपल था। फैन्स भी अब इस कपल को एक होते हुए देखने के लिए बेताब हैं। (इसे भी पढ़ें: राज एंड डीके की सुपरहीरो फिल्म के लिए Salman Khan ने कसी कमर, इस महीने से शुरू होगी शूटिंग)
'थामा' से रचित सिंह ने किया था बॉलीवुड डेब्यू
रचित सिंह ने आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की हॉरर कॉमेडी मूवी 'थामा' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस मूवी में रचित सिंह को देखने के बाद हुमा कुरैशी ने अपने बॉयफ्रेंड एक लिए एक स्पेशल नोट भी साझा किया था। 'थामा' बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। वहीं दूसरी ओर हुमा कुरैशी को जल्द ही फिल्म 'टॉक्सिक' में यश के साथ देखा जाएगा।
