बॉलीवुड

राज एंड डीके की सुपरहीरो फिल्म के लिए Salman Khan ने कसी कमर, इस महीने से शुरू होगी शूटिंग

Salman Khan's Next With Raj and DK’s Next: वामशी पेडिपल्ली संग हाथ मिलाने के बाद अब सलमान खान (Salman Khan) ने निर्देशक जोड़ी राज एंड डीके की नेक्स्ट सुपर हीरो बेस्ड मूवी के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।

Image

राज एंड डीके की नेक्स्ट शुरू करेंगे सलमान खान (Pic Credit: Instagram)

Salman Khan's Next With Raj and DK’s Next: एआर मुर्गदास के निर्देशन में बनी फिल्म 'सिकंदर' की असफलता के बाद से ही सलमान खान नए-नए डायरेक्टर्स के साथ हाथ मिला रहे हैं। अपूर्वा लाखिया की फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' की शूटिंग के कुछ सीन्स को सलमान खान (Salman Khan) शूट ही कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर 'बजरंगी भाईजान' ने एक नई एक्शन पैक्ड ड्रामा के लिए वामशी पेडिपल्ली के निर्देशन में बन रही फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है। अब ताजा जानकारी के मुताबिक सलमान खान को जल्द ही एक और नई सुपर हीरो मूवी में देखा जाएगा, जिसका निर्देशन निर्देशक जोड़ी राज एंड डीके (Raj and DK) करने वाली है।

राज एंड डीके की फिल्म को इस महीने से शुरू करेंगे सलमान खान

पिंकविला की रिपोर्ट्स के अनुसार सलमान खान ने अब सुपरहिट निर्देशक जोड़ी राज एंड डीके की सुपर हीरो बेस्ड मूवी करने के लिए कमर कस ली है। पोर्टल के मुताबिक साल 2026 में अक्टूबर के महीने में यह मूवी फ्लोर पर जाएगी। इस मूवी को अतुल अग्निहोत्री प्रोड्यूस करने जा रहे हैं। प्री-प्रोडक्शन वर्क से लेकर सेट डिजाइन पर काम जारी है। फैन्स भी सलमान खान को इस निर्देशक जोड़ी के साथ काम करते हुए देखने के लिए बेताब हैं। (इसे भी पढ़ें: Bhooth Bangla worldwide box office: 'थामा'-'स्त्री' को पछाड़ 200 करोड़ी बनी अक्षय कुमार की फिल्म, देखें आंकड़े)

Raj and DK

Raj and DK

दिलचस्प बात यह है कि राज एंड डीके के निर्देशन में बनने जा रही इस मूवी में सलमान खान को सामंथा रुथ प्रभु के साथ अहम रोल में देखा जाएगा। यह फ्रेश जोड़ी ऑनस्क्रीन खूब धमाल मचा सकती है। हालांकि सामंथा को कास्ट किए जाने की खबरें पूरी तरह से गलत हैं। मेकर्स अभी भी फीमेल लीड की तलाश में हैं, जैसे ही चीजें फाइनल होंगी मेकर्स जल्द ही इसकी अनाउंसमेंट की। (इसे भी पढ़ें: 2026 अक्षय कुमार के लिए बना ऐतिसाहिक, दी 3rd 200 करोड़ी मूवी)

वामशी पेडिपल्ली की नेक्स्ट को शुरू कर चुके हैं सलमान खान

सलमान खान एक बिना टाइटल वाली एक्शन फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं, जिसे वामशी पेडिपल्ली डायरेक्ट कर रहे हैं। यह फिल्म दिल राजू द्वारा प्रोड्यूस की जाएगी। नयनतारा इसमें फीमेल लीड रोल निभा रही हैं और यह फिल्म ईद 2027 पर बड़े पैमाने पर रिलीज होने के लिए तैयार है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article